{"_id":"66bc99d56e071387dd0b5120","slug":"786-tricolours-were-distributed-outside-the-dargah-girls-from-madrasa-sang-patriotic-songs-ajmer-news-c-1-1-noi1334-1996185-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: दरगाह के बाहर वितरित किए 786 तिरंगे, मदरसे की बच्चियों ने गाए देश भक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: दरगाह के बाहर वितरित किए 786 तिरंगे, मदरसे की बच्चियों ने गाए देश भक्ति के तराने
Wed, 14 Aug 2024 05:44 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 05:44 PM IST
सार
देश भर से आए शायरी और स्थानीय लोगों को 786 तिरंगे वितरित कर अपील की गई कि वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए।
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत दरगाह के निजाम गेट पर तिरंगा वितरित हुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर स्थित विश्व इतिहास सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बाहर बुधवार को माहौल देश भक्ति से सराबोर हो गया। देश भर से आए शायरी और स्थानीय लोगों को 786 तिरंगे वितरित कर अपील की गई कि वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए।
विज्ञापन
तिरंगा वितरण कार्यक्रम के संयोजक नवाब हिदायत उल्ला, हाजी मेहमूद खान ने बताया कि हर वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के तहत दरगाह के बाहर तिरंगे वितरित किए जाते हैं। इस मौके पर मदरसे की बच्चियों ने देश भक्ति के तराने प्रस्तुत कर सभी को देश की आजादी में अपनी जान न्योछावर करने वालों की वीर गाथाओं से रूबरू कराया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल अंजुमन सैयद जादगान के सदस्य सैय्यद गफ्फार काजमी, सय्यद एहतेशाम चिश्ती, इदार दावत उल हक़ संस्था के प्रमुख मौलाना अय्यूब कासमी, पीर नफीस मिया चिश्ती, अंजुमन यादगार के सयुक्त सचिव शेखजाद इमरान चिश्ती ने कहा कि हम सबके लिए सर्वप्रथम राष्ट्र है और राष्ट्र के पर्व हमारे धार्मिक प्रमुख की तरह हम सबके लिए जरूरी हैं। सभी को अपने राष्ट्र धर्म को निभाते देश प्रेम को आगे रखना चाहिए, सभी ने अपील किया कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर काज़ी मुनव्वर अली, अंजुमन के पूर्व सचिव डॉ. अब्दुल माजिद चिश्ती, अहसान मिर्ज़ा, आरिफ हुसैन, सैय्यद गुलज़ार चिश्ती, मोहम्मद इक़बाल, अब्दुल नईम खान, कुरैशी समाज के अध्यक्ष हाजी रईस कुरैशी, असलम खंडेला, देशवाली समाज के अध्यक्ष नूर मोहम्मद देशवाली, हाजी चंद खा, पार्षद मोहम्मद शाकिर, पूर्व पार्षद अन्नू कुरैशी, मोइनुद्दीन नागोरी, सलीम खान, मोहम्मद यूनुस, युसुफ ख़ान, अज़ीज़ मुल्तानी, आदिल खान, मेहबूब ख़ान, अल्ताफ ख़ान, कारी इकरामुद्दीन, हाफिज सदरुद्दीन, मोलान इमरान और अस्वद अली मौजूद रहे।