{"_id":"67530647659d9230a7089b39","slug":"5-youths-arrested-for-deadly-attack-and-firing-2-pistols-and-vehicle-seized-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2389951-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News : चोरी के शक में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और वाहन भी बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News : चोरी के शक में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और वाहन भी बरामद किए
Sat, 07 Dec 2024 11:33 AM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:33 AM IST
सार
शादी समारोह के दौरान चोरी की अफवाह फैलने पर एक युवक को पकड़कर उससे जानलेवा मारपीट करने और हवाई फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों का गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त मे आरोपी
विस्तार
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट कर हवाई फायरिंग करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्टल और घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती 25 नवंबर को अलवर गेट थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने जिला स्पेशल टीम और साइबर सेल के साथ मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के शक में एक युवक से मारपीट की और उसके बाद हवाई फायरिंग की थी।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान दीपक गुर्जर, सुरेश गुर्जर, फरहान खान, दीपक गुर्जर और काव्य भडाणा के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी अजमेर और आसपास के इलाकों से हैं। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि 24 नवंबर की रात मुख्य आरोपी दीपक गुर्जर अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल हुआ था। शादी समारोह के दौरान चोरी की अफवाह फैलने पर आरोपियों ने एक युवक को पकड़कर उससे मारपीट की। इस दौरान भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से हथियारों के संबंध में और पूछताछ कर रही है।