फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Retired railway employee took out a 225 km bicycle journey for environmental awareness

Ajmer News: पर्यावरण जागरूकता के लिए 225 किमी साइकिल यात्रा, सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी जोधपुर से पहुंचे अजमेर

Mon, 03 Mar 2025 07:44 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 07:44 PM IST
सार

64 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा पहले भी कई प्रेरणादायक साइकिल यात्राएं कर चुके हैं, जिनमें जोधपुर से मेड़ता (150 किमी) और जोधपुर से पाली (78 किमी) की यात्राएं शामिल हैं। उनका मानना है कि नियमित साइकिलिंग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और यह पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। 

विज्ञापन
Ajmer News: Retired railway employee took out a 225 km bicycle journey for environmental awareness
सेवानिवृत्ति रेलकर्मी ने निकली साईकिल यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विनोद कुमार शर्मा, जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से सेवानिवृत्त गोपनीय सहायक ने 28 फरवरी 2025 को एक प्रेरणादायक साइकिल यात्रा शुरू की। उन्होंने वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जोधपुर से अजमेर तक 225 किलोमीटर की यात्रा की। यह यात्रा बिलाड़ा और ब्यावर होते हुए पांच दिनों में पूरी हुई। वे 2 मार्च 2025 को दोपहर एक बजे अजमेर पहुंचे। अजमेर पहुंचने पर विनोद कुमार शर्मा ने मंडल कार्यालय में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण से मुलाकात की। चारण ने उनके प्रयास की सराहना की और इसे पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने विनोद कुमार शर्मा को उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


पर्यावरण जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा कर अजमेर पहुंचे सेवानिवृत्ति रेलकर्मी
विज्ञापन


64 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा के अनुसार, नियमित रूप से साइकिल चलाने और मैदान में खेल खेलने से शरीर मजबूत और स्फूर्तिमय बना रहता है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त बनाए रखता है। उनके अनुसार, साइकिल चलाने से रक्त संचार में सुधार होता है, जिससे कई बीमारियों से बचाव संभव है। यह पहली बार नहीं है जब विनोद कुमार शर्मा ने इस तरह की यात्रा की है। इससे पहले, दिसंबर 2024 में उन्होंने जोधपुर से मेड़ता सिटी तक 150 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की थी, जिसका उद्देश्य वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इसके अलावा, अगस्त 2024 में वे जोधपुर से पाली तक 78 किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद कुमार शर्मा जैसे नागरिकों के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके जैसे लोग पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए मिसाल पेश करते हैं। उनका संदेश स्पष्ट है, यदि हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं और प्रदूषण को कम करना चाहते हैं, तो साइकिलिंग जैसी पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed