फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: 1,900 kg of adulterated cheese destroyed, flavored with butter to deceive consumers

Ajmer News: सप्लाई के लिए तैयार 1900 किलो नकली चीज नष्ट, उपभोक्ताओं को बरगलाने के लिए डाला बटर का फ्लेवर

Tue, 07 Oct 2025 03:19 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 03:19 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अजमेर में 1900 किलो नकली चीज नष्ट किया है। ये चीज मार्केट में सप्लाई के लिए पैक किया हुआ था।  

विज्ञापन
Ajmer News: 1,900 kg of adulterated cheese destroyed, flavored with butter to deceive consumers
अजमेर में 1900 किलो नकली चीज नष्ट

विस्तार

अजमेर में मिलावटखोरी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विभाग की टीम ने मंगलवार को पुष्कर रोड स्थित पदमपुरा गांव में संचालित एक फैक्ट्री पर दबिश देकर 1900 किलो नकली चीज को नष्ट किया। यह फैक्ट्री शिवांश पिज्जा चीज फैक्ट्री के नाम से संचालित हो रही थी। 
विज्ञापन


टीम को मौके पर बिना मेन्युफैक्चरिंग डेट, बैच नंबर और कोडिंग वाले पैकेट मिले, जिन पर पूरा एड्रेस तक दर्ज नहीं था। विभाग ने इसे खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई सीएमएचओ डॉ ज्योत्सना रंगा के निर्देश पर चल रहे शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत की गई है। टीम ने फैक्ट्री से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे चीज में बटर का फ्लेवर मिलाया गया था, जिससे उपभोक्ताओं को घी जैसी खुशबू आए। यह उपभोक्ताओं को भ्रमित करने की कोशिश थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jhalawar News: करोड़ों की जमीन कब्जामुक्त, मंदिर की जमीन पर बना रखा था आलीशान मकान, चला बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री के अंदर विभिन्न प्रकार की चीज तैयार की जा रही थी और उसे मार्केट में सप्लाई के लिए पैक कर रखा गया था। जब टीम ने जांच की तो किसी भी पैकेट पर उत्पादन तिथि, बैच नंबर या मानक कोडिंग नहीं पाई गई। लेबल पर फैक्ट्री का पूरा पता भी नहीं लिखा गया था। टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से 1900 किलो चीज को गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया।

फैक्ट्री का संचालन भंवर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। 

कार्रवाई के दौरान संचालक से जब पूछा गया कि बिना लेबलिंग और मानक पालन के उत्पादन क्यों किया जा रहा है, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में खाद्य पदार्थों की मिलावट के खिलाफ सख्त निगरानी रखी जा रही है। अभियान के तहत ऐसी सभी इकाइयों पर लगातार छापेमारी जारी रहेगी, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

अजमेर में 1900 किलो नकली चीज नष्ट

अजमेर में 1900 किलो नकली चीज नष्ट

 

अजमेर में 1900 किलो नकली चीज नष्ट

अजमेर में 1900 किलो नकली चीज नष्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed