फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: A 15 feet long python hunted a Nilgai calf

Ajmer News: नील गाय के बछड़े को 15 फीट लंबे अजगर ने बनाया निवाला, स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Thu, 05 Sep 2024 09:46 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 09:46 PM IST
सार

ब्यावर के रायपुर उपखंड के बर गांव के निकट 45 किलो वजनी व 15 फीट लंबे विशाल का अजगर ने नीलगाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया और उसे निगल गया, इसके बाद स्नेक कैचर ने अजगर का कड़ी मशक्कत के साथ रेस्क्यू किया और उसको जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
Ajmer News: A 15 feet long python hunted a Nilgai calf
ग्रामीणों की मदद से अजगर का किया गया काबू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ब्यावर के रायपुर उपखंड के बर गांव के निकट स्थित शिकारबाड़ी के पीछे एक 15 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने लगभग 20 किलो वजनी नीलगाय के बछड़े को निगल लिया। नीलगाय के बछड़े को निगलने के बाद अजगर झाड़ियों में छिपकर बैठ गया। आसपास के ग्रामीण जब अपने पशु गांव से सटे क्षेत्र में चरा रहे थे, तभी एक भैंस अनजाने में अजगर के करीब घास चरती हुई पहुंच गई। अचानक अजगर खतरा महसूस होने पर भैंस के ऊपर हमलावर हो गया। तभी भैंस वहां से भाग खड़ी हुई। यह घटना चरवाहे ने देखी और मौके पर जाकर देखा तो वहां पर एक विशालकाय अजगर बैठा हुआ था। चरवाहे ने शोर मचा कर पास आसपास के सभी चरवाहों को सचेत किया देखते-देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सबके मन में एक ही विचार था कि आखिर इस अजगर ने किस जीव को निगला है।
विज्ञापन


बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना सेंदड़ा वन रेंज के अधिकारी राजेंद्र कुमार कसाना को दी। सेंदड़ा वन रेंज से स्नैक कैचर सुरेंद्र सिंह ब्यावर मौके पर पहुंचे। स्नेक कैचर सुरेंद्र सिंह ब्यावर ने बताया कि जैसे ही अजगर को रेस्क्यू करने के लिए नजदीक गए तो वह हमलावर हो गया और उसने बार-बार काटने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि अजगर ने भारी शिकार करने के बावजूद भी एक मीटर तक उछलकर काटने का प्रयास करता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू किया गया। अजगर भागने की फिराक में काफी छटपटाने लगा, उसने हल्का होने के लिए या (भगाने के लिए) उसने निगले हुए शिकार को वापस उगल दिया। अजगर ने एक नीलगाय के बछड़े को निगल लिया था। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि वो यहां अपने पशु चरवा रहे थे तो उन्होनें यहां नीलगाय का एक झुंड देखा था और उनके साथ एक बछड़ा भी था। शायद ये उसी बछड़े को इस अजगर ने शिकार बनाया हो। स्नैक कैचर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि अजगर इतना भारी भरकम था, जिसे चार व्यक्तियों के सहयोग से बोरे में डालकर उसे रोड के किनारे लेकर आए तथा उसे जीप में डालकर घने जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि नीलगाय के शिकार के बाद इसका वजन करीब 45 किलो के करीब था। इस दौरान मुन्नाराम माली कैलाश बागड़ी और अशोक सैनी आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


अजगर ने सुरेन्द्र सिंह के हाथ पर काटा
स्नैक कैचर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान जैसे ही वह अजगर को बोरे में डाल रहे थे, उसी दरमियान अजगर ने उनकी अंगुली पर काट लिया। उन्होंने बताया कि ग्लव्स पहने होने के बावजूद भी अजगर का हमला बहुत ही तेज था और उसके दांत बहुत ही ज्यादा नुकीले थे, जिससे ग्लव्स की परत को चीरते हुए उंगलियां तक पहुंच गए। काटने के बाद उनके हाथ से काफी ब्लीडिंग हुई, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया और वह अब स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed