फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer: ‘Take My Photo Like Lawrence Bishnoi’s’ Suspended ASI’s Remark Sparks Row After Hookah Bar Raid Arrest

'लॉरेंस जैसी फोटो लेना' अजमेर में अवैध हुक्का बार पर छापे में गिरफ्तार ASI के बिगड़े बोल, एसपी ने किया सस्पेंड

Wed, 03 Jun 2026 09:34 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 09:34 AM IST
सार

हुक्का बार पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार एएसआई अनिल जाखड़ ने कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय उन्होंने मीडिया से कहा- मेरी फोटो लॉरेंस बिश्नोई जैसी लेना। एसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Ajmer: ‘Take My Photo Like Lawrence Bishnoi’s’ Suspended ASI’s Remark Sparks Row After Hookah Bar Raid Arrest
एएसआई के बिगड़े बोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार हुए पुलिस लाइन में तैनात एएसआई अनिल जाखड़ मंगलवार को एक बार फिर चर्चा में रहा। एडीएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय मीडिया कर्मियों से उसने कहा- मेरी फोटो लॉरेंस बिश्नोई जैसी लेना, ढंग की फोटो आनी चाहिए। एएसआई के इस बयान और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को गंभीर मानते हुए अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने एएसआई अनिल जाखड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनिल जाखड़ के खिलाफ पूर्व में भी विभागीय कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन


दरअसल सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे गंज थाना पुलिस और सीओ दरगाह की टीम ने बोराज रोड स्थित धानुका गार्डन के पास संचालित सीएनसी कैफे पर छापा मारा था। पुलिस को यहां अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान कई युवक हुक्का पीते मिले, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि कैफे में मौजूद 19 वर्षीय जतिन बिना लाइसेंस और अनुमति के ग्राहकों को विभिन्न फ्लेवर के हुक्के उपलब्ध करा रहा था। पुलिस ने राजस्थान धूम्रपान निषेध एवं गैर-धूम्रपानकर्ताओं के स्वास्थ्य संरक्षण अधिनियम, 2000 की धारा 9/11 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने मदन राठौड़ को भेजा लीगल नोटिस, कहा- सार्वजनिक माफी मांगें; सियासी हलचल तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मौके पर मौजूद एएसआई अनिल जाखड़ ने कथित रूप से पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि समझाने के बावजूद वह नहीं माना और पुलिस कार्य में बाधा डालने लगा। इसके बाद उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मौके पर उसने खुद को हुक्का बार का मालिक भी बताया। वहीं प्रारंभिक जानकारी में उसके बेटे द्वारा कैफे संचालित किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हुक्का बार का वास्तविक संचालक कौन है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 हुक्के, 4 चिलम और अन्य सामग्री जब्त की। वहीं हुक्का पीते पाए गए 10 युवकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 200-200 रुपए के चालान काटे गए और कुल 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। कोर्ट में पेशी के दौरान भी एएसआई अनिल जाखड़ का रवैया चर्चा में रहा। वह पुलिसकर्मियों के कंधों पर हाथ रखकर चलता नजर आया और पुलिस वाहन में बैठाने के दौरान भी अपने बयानों से लोगों का ध्यान खींचता रहा, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed