{"_id":"65b53ebf3c07a3ce57044a43","slug":"ajmer-news-minister-suresh-rawat-says-women-becoming-sel-reliant-due-to-pm-modi-policies-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: मंत्री सुरेश रावत बोले- पीएम मोदी की कल्याणकारी नीतियों से आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: मंत्री सुरेश रावत बोले- पीएम मोदी की कल्याणकारी नीतियों से आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही महिलाएं
Sat, 27 Jan 2024 11:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:05 PM IST
सार
मंत्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज संपूर्ण भारत देश की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त हुई हैं। उनका अटल संकल्प है कि हमें अपने हर संसाधन का पूरा इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
शक्ति वंदन जिला कार्यशाला का अयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिला भाजपा देहात कार्यालय कांकरदा भूणाबाय में शनिवार को शक्ति वंदन जिला कार्यशाला का अयोजन किया गया। इसमें जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा जिला देहात कार्यकारिणी और महिला विंग ने मंत्री रावत का 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर और साफा बंधवाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज संपूर्ण भारत देश की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त हुई हैं। उनका अटल संकल्प है कि हमें अपने हर संसाधन का पूरा इस्तेमाल करना होगा। यह आत्मनिर्भर भारत का भी मंत्र है, क्योंकि हम जब लोकल की ताकत पहचानेंगे तभी तो देश आत्मनिर्भर होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की इसी सोच के तहत बनाई गई नीतियों से महिलाओं के स्वयं सहायता समूह और अनेकों एनजीओ द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्य हो रहे हैं। इससे हमारी महिलाएं देश के उत्थान में बराबर की साझेदार बन रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, अजमेर जिला भाजपा देहात अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, सरिता गैना महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत, जिला महामंत्री जीतमल प्रजापति, प्रभारी रमा चौपड़ा, शक्ति सिंह रावत सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित थे।