फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer : Four arrested, including 3 women, for allegedly selling a 14-year-old girl in the name of marriage

Ajmer News: शादी के नाम पर 14 साल की बच्ची का सौदा, तीन महिला तस्करों समेत चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Fri, 19 Jun 2026 07:20 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 07:20 PM IST
सार

अजमेर में मानव तस्करी और नाबालिग की खरीद-फरोख्त के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन महिला तस्करों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट से जुड़ी धाराओं के तहत जांच जारी है।

विज्ञापन
Ajmer : Four arrested, including 3 women, for allegedly selling a 14-year-old girl in the name of marriage
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर पुलिस ने उमंग अभियान-VII के तहत मानव तस्करी, नाबालिग की खरीद-फरोख्त और यौन शोषण से जुड़े एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन महिला तस्करों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिलाओं ने 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को साजिश के तहत मात्र 32 हजार रुपए में शादी के लिए बेच दिया, जिसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह, इंचार्ज जिला पुलिस अधीक्षक ऊषा यादव के निर्देशन में की गई।

मामला 13 जून को दरगाह थाने में दर्ज हुआ था। परिवादिया ने रिपोर्ट दी कि उसकी करीब 14 वर्षीय पुत्री को अफसाना उर्फ बिजली और मरजीना बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को सरदारशहर से बरामद किया। पीड़िता के बयान मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराएं जोड़ी गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: एसआई भर्ती में PET के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी, अब शारीरिक परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसंधान में सामने आया कि पीड़िता को शादी के लिए बेचने और उसके साथ दुष्कर्म करने की साजिश रची गई थी। इसके बाद पुलिस ने रोशनी खातून (22 वर्ष), आफरीन उर्फ नूरजहां पत्नी साबिर (36 वर्ष), अफसाना उर्फ बिजली पत्नी मोहम्मद जावेद (36 वर्ष) तथा मोहम्मद जिशांत उर्फ दिशु (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां मोहम्मद जिशांत उर्फ दिशु और रोशनी खातून को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, जबकि अफसाना उर्फ बिजली का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed