फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Airfield Environment Management Committee meeting in Ajmer

Ajmer News: एयरफील्ड एनवायरनमेंट प्रबंधन समिति की बैठक, किशनगढ़ एयरपोर्ट के आसपास का एरिया बनेगा पक्षी मुक्त

Tue, 30 Jan 2024 05:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 Jan 2024 05:48 PM IST
सार

जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि एयरफील्ड एनवायरमेंट प्रबंधन समिति की बैठक में किशनगढ़ एयरपोर्ट को पक्षी मुक्त क्षेत्र बनने पर चर्चा की गई। यहां जल्द ही फ्लाइंग स्कूल की गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
Airfield Environment Management Committee meeting in Ajmer
एयरफील्ड एनवायरनमेंट प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के किशनगढ़ एयरपोर्ट से संबंधित एयरफील्ड एनवायरमेंट प्रबंधन समिति (एईएमसी) की बैठक जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कलेक्टर दीक्षित ने कहा कि किशनगढ़ एयरपोर्ट पर शीघ्र ही फ्लाइंग स्कूल की गतिविधियां आरंभ होने वाली हैं। इसके लिए पक्षी मुक्त क्षेत्र बनने पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


हवाई अड्डे से 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाली समस्त मांस की दुकानों के जैविक अपशिष्ट पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण करने के लिए पाबंद किया जाए। साथ ही भोज्य पदार्थों के अपशिष्ट को खुले में नहीं फेंकने के लिए कहा जाए। प्रत्येक दुकान पर डस्टबिन आवश्यक रूप से रखा जाना चाहिए। ये डस्टबिन दिन में दो बार खाली होने चाहिए। स्थानीय निकाय को क्षेत्र में मांस की दुकानों और खुले भोज्य पदार्थों को फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि नगर परिषद किशनगढ़ द्वारा कचरा निस्तारण प्लांट का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। कचरे का पृथक्करण कर उपयोग में लिया जाए। हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में स्थित पोल्ट्री फार्म का चिह्नीकरण कर मृत मुर्गियों का निस्तारण सही तरीके से करवाना सुनिश्चित करें। पोल्ट्री फार्म की गंदगी का निस्तारण समय पर किया जाना चाहिए। हवाई अड्डे की चारदिवारी के पास स्थित पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खम्भों के अनुसार झाड़ियां का चिन्हीकरण कर छंटाई हो। वन विभाग और पक्षी सर्वे दल से नियमित एयफील्ड सर्वे किया जाए। हवाई अड्डे की सीमा से 200 मीटर के क्षेत्र में नए रेस्टोरेंट के निर्माण को रोका जाए। अजमेर विकास प्राधिकरण और किशनगढ़ नगर परिषद बिना अनुमति खुले रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करेंगे। 


इस अवसर पर विमानपत्तन निदेशक बीएल मीणा, उप महाप्रबंधक दीपक कुमार जैन, सहायक महाप्रबंधक केआर मीणा, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार चौहान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed