{"_id":"6358034ed0ff73589173b9a1","slug":"air-polluted-in-rajasthan-eight-cities-jodhpur-pollution-level-crossed-300","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रदेश के आठ शहरों की हवा प्रदूषित, जोधपुर रेड जोन में पहुंचा, जयपुर की हवा भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रदेश के आठ शहरों की हवा प्रदूषित, जोधपुर रेड जोन में पहुंचा, जयपुर की हवा भी खराब
Tue, 25 Oct 2022 09:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 25 Oct 2022 09:09 PM IST
सार
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार जोधपुर के बाद पाली शहर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 262 दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में यह 257 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान के आठ शहरों की हवा प्रदूषित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी हुई। इससे जयपुर और जोधपुर सहित प्रदेश के आठ शहरों की हवा खराब हो गई। मंगलवार सुबह जोधपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 300 के पार पहुंच गया था। इस सीजन में यह पहली बार है जब शहर की हवा इनती प्रदूषित हुई हो।
विज्ञापन
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार जोधपुर के बाद पाली शहर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 262 दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में यह 257 दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को जयपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 157 था। मंगलवार को इसमें 100 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी जयपुर, भिवाड़ी, कोटा, पाली और अजमेर एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल में ऑरेंज जोन में रहे, जबकि जोधपुर रेड जोन में रहा। वहीं, उदयपुर और अलवर येल्लो जोन में है। एक दिन पहले यानी सोमवार को अलवर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 100 से नीचे था। जिससे जिला ग्रीन जोन में था। मंगलवार को प्रदेश इन आठ जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगभग 200 के करीब या इससे ऊपर ही रहा।
विज्ञापन