{"_id":"65b53325087cfeddb101f807","slug":"aicc-coordinators-meetings-begin-in-rajasthan-on-preparations-for-lok-sabha-election-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha poll: AICC कॉर्डिनेटर्स की बैठकें शुरू, आलाकमान की नेताओं को दो टूक- जो सक्रिय नहीं उसकी होगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha poll: AICC कॉर्डिनेटर्स की बैठकें शुरू, आलाकमान की नेताओं को दो टूक- जो सक्रिय नहीं उसकी होगी छुट्टी
Sat, 27 Jan 2024 10:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:15 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव में राजस्थान में खाता खोलने के लिए बेताब कांग्रेस इस बार एग्रेसिव तरीके से तैयारियों में जुट गई है। पार्टी कार्यकार्ताओं और नेता से दो टूक कह दिया गया है कि पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं, जो सक्रिय नहीं रहेंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
एआईसीसी कॉर्डिनेटर्स ने अलवर में की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार कांग्रेस ब्लॉक से लेकर बूथ मैनजमेंट तक फोकस कर रही है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर कॉर्डिनेट लगाने के बाद कांग्रेस ने इन सभी कॉर्डिनेटर्स को तुरंत प्रभाव से फील्ड वर्क शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
इधर, कॉर्डिनेटर्स भी हर विधानसभा में 2-2 ब्लॉक बनाकर बैठकें ले रहे हैं। शनिवार को अलवर में एआईसीसी कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र राठौड़ ने दो विधानसभाओं की बैठक ली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को आलाकमान का मैसेज दिया कि जो व्यक्ति चुनाव में पार्टी के लिए पूरी तरह सक्रिय नहीं होगा, उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी इस बार किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नजर नहीं आ रही है। इसलिए लगातार कॉर्डिनेटर्स की बैठकें करवाकर फीडबैक लिया जा रहा है। अलवर की बैठक में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राठौड़ बोले राजस्थान में पर्ची वाला सीएम
टीकाराम जूली ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी नेताओं को एक जाजम पर बैठकर कांग्रेस का सांसद बनाना है, विधानसभा चुनाव के दौरान अलवर में कांग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राजस्थान में पर्ची वाला मुख्यमंत्री बनाया है।
विज्ञापन
कार्यकर्ता को संगठन में मान-सम्मान और पद मिलेगा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं एक विचारधारा है, संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता ने विगत विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है उसी के फलस्वरूप अलवर लोकसभा की 8 विधानसभा में से 5 में विजय प्राप्त हुई। सक्रियता से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को संगठन में मान- सम्मान, पद मिलेगा, निष्किय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाएगा।