फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Agriculture Minister Lalchand Kataria launched Meri Policy Mere Haath campaign for farmers in jaipur

Rajasthan: कृषि मंत्री कटारिया ने की 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान की शुरुआत, किसानों की ये समस्या होगी दूर

Sat, 18 Feb 2023 05:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 18 Feb 2023 05:38 PM IST
सार

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि किसानों को समय पर बीमा पॉलिसी  की हार्डकॉपी नहीं मिलने से खराब फसल का बीमा लेने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार द्वारा गांवों में शिविर लगाकर पॉलिसियों का वितरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Agriculture Minister Lalchand Kataria launched Meri Policy Mere Haath campaign for farmers in jaipur
जयपुर से किया गया अभियान का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने शनिवार को ग्राम पंचायत कालख जयपुर में किसानों को पीएम फसल बीमा योजना की पॉलिसियां  वितरित कर ‘मेरी पॉलिसी  मेरे हाथ’ अभियान का शुभारम्भ किया। 

विज्ञापन


इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को समय पर बीमा पॉलिसी  की हार्डकॉपी नहीं मिलने से खराब फसल का बीमा लेने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार द्वारा गांवों में शिविर लगाकर पॉलिसियों का वितरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन

    
कटारिया ने कहा कि किसानों को अतिवृष्टि, ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसी आपदाओं से कृषकों को राहत प्रदान करने के लिए फसल बीमा योजना बेहतर साबित हुई है। पिछले 4 वर्षों में करीब एक करोड़ 90 लाख फसल बीमाधारक किसानों को 18 हजार 500 करोड़ का बीमा क्लेम वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में कृषक साथी योजना की राशि को 5 हजार करोड़ से बढ़ाकर 7 हजार 500 कारोड़ रुपये कर दी है। फार्म पौंड के निर्माण के लिए 50 हजार किसानों को अनुदान का लाभ मिलेगा और अनुदान राशि को 90 हजार से बढ़ाकर 1लाख 20 हजार कर दी गई है।  

 
मंत्री कटारिया ने कहा कि हमारे किसान राज्य को कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनाने की विलक्षण क्षमता रखते हैं। कृषि को नए शिखर पर ले जाने के लिए हमारा प्रयास है कि किसान नई तकनीक अपनाकर कृषि को और लाभदायक बनाएं। कृषि आयुक्त कानाराम ने बताया कि   ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान के तहत 18 फरवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतो पर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को बीमा पॉलिसी का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed