{"_id":"646e311a533fa67076069423","slug":"after-the-scorching-heat-in-karauli-hail-fell-with-thunderstorms-it-rained-heavily-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करौली में भीषण गर्मी के बाद आंधी के साथ ओले गिरे, जमकर बारिश भी हुई, चार डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करौली में भीषण गर्मी के बाद आंधी के साथ ओले गिरे, जमकर बारिश भी हुई, चार डिग्री गिरा पारा
Wed, 24 May 2023 09:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 24 May 2023 09:15 PM IST
सार
करौली में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ ने गर्मी के तीखे तेवर पर ब्रेक लगा दिया है। नौतपा में मौसम बदलकर सुहाना हो गया है और बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दौर चल रहा है। करौली और सपोटरा में बारिश के साथ ओले गिरे हैं।
विज्ञापन
बारिश के साथ जमकर गिरे ओले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली में बुधवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर रहा। दोपहर बाद तेज आंधी चली और फिर बारिश-ओलों से शहर भीग गया। कई इलाकों में रिमझिम बारिश भी हुई। जिससे लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी से राहत मिली है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार कर गया था, बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। करौली जिले में पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय होने से ठीक पहले मंगलवार को गर्मी ने खूब तपाया था।
विज्ञापन
बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
बुधवार दोपहर बाद से करौली, सपोटरा, मंडरायल सहित अन्य क्षेत्र के आसपास आंधी, बारिश और ओलावृष्टी हुई। तेज हवा से साथ कई जगह हल्की और कई जगह तेज बारिश हुई। इसके बाद पारा लुढ़कने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
विज्ञापन