फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   After the formation of new government in Dausa, the issue of ERCP arose again.

Rajasthan News: नई सरकार बनने के बाद फिर उठा ERCP का मुद्दा, दौसा में किसान संघ ने किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 17 Dec 2023 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 17 Dec 2023 04:15 PM IST
सार

Rajasthan News: पूर्वी राजस्थान के लिए ERCP योजना जल्दी लागू करने के लिए धरने-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि डबल इंजन की सरकार के चक्कर में अब तक राजस्थान के पूर्वी हिस्से को ERCP का पानी नहीं मिल पा रहा। चुनाव के दौरान यही बड़ा मुद्दा भाजपा ने भी जनता के सामने रखा था कि डबल इंजन की सरकार बना दो राजस्थान को ERCP मिल जाएगी और अब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार भी आ चुकी है।

विज्ञापन
After the formation of new government in Dausa, the issue of ERCP arose again.
दौसा में किसान संघ ने किया धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के सिकराय में एक बार फिर से ERCP का मुद्दा उठने लगा है। बता दें कि दौसा सहित 13 जिलों में पूर्वी राजस्थान की पेयजलापूर्ति की प्रमुख योजना ERCP को लेकर सिकराय क्षेत्रवासी अब लामबंद होने लगें हैं। आज दोपहर भारतीय किसान संघ ने उपखंड कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। यहां किसान संघ के बैनर तले पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


मांग पूरी नहीं तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा
संघ के तहसील अध्यक्ष रामकिशन मीना ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल का गहरा संकट बना हुआ है। जिसकी दवा ERCP परियोजना हैं, सरकार इसे जल्द ही राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर काम शुरू करें, जिससे पलायन कर रहे लोगों को रोका जा सके और किसानों सहित आमजन को पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान किसान संघ के दर्जनों कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। किसान संघ के पदाधिकारियों का कहना प्रत्येक दिन अलग-अलग ईकाई के लोग धरना देंगे, जब तक मांग पूरी नहीं होगी जब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


जल्द से जल्द लागू हो ERCP 
इधर, किसान संघ के सिकराय अध्यक्ष रामकिशन मीणा का कहना है कि करीब 30 वर्षों से कुएं में पानी सूख गया है। बांधों में पानी सूख गया है। क्षेत्र का किसान धीरे-धीरे पलायन कर रहा है और बाहर जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन यापन करने के लिए खेती-बाड़ी सूख गई है और खराब हो गई है। क्षेत्र में पानी कमी के चलते किसानों का कहना पिछले 30 सालों से बारिश कम हुई है, प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से गुहार की गत प्रदेश सरकार ने 14 हजार करोड़ का बजट ERCP के लिए बनाया था। उसका सदुपयोग करते हुए ईआरसीपी जल्द से जल्द चालू किया जाए। ये ज्यादा से ज्यादा आगामी दो वर्षों में लागू किया जाए, जिससे प्रत्येक 13 जिलों में बांधों में पानी पहुंच सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed