{"_id":"5fcb0f59ddc21013f5793987","slug":"after-murder-politics-heats-up-in-alwar-bjp-protesting-with-dead-body-by-saying-hindu-atrocities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर में युवक की हत्या के बाद गरमाई राजनीति, भाजपा बोली- हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर में युवक की हत्या के बाद गरमाई राजनीति, भाजपा बोली- हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं
Sat, 05 Dec 2020 04:27 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 05 Dec 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले में झगड़े के बाद एक शख्स की हत्या कर दी गई। इसके बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक सियासत गरमाने लगी। बीजेपी के नेताओं ने मृतक के परिजनों के साथ मिलकर पुलिस स्टेशन के सामने धरना दे रहे है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक वह शव नहीं लेंगे। धरना प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस को तैनात किया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि मेवात में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले को लेकर पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल
इस हत्याकांड मे पुलिस को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पुलिस पर आरोप लगते हुए कहा कि खूनी संघर्ष में एक शख्स की हत्या हो गई है और 3 लोग घायल हो गए। यह सब पुलिस की सहमति के बिना नहीं हो सकता है। यह हत्या एक विशेष समुदाय के द्वारा कि गई है। सतीश पूनिया ने अलवर के जिला कलेक्टर से इस संबंध में बात की है। उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने और आर्थिक मदद देने की बात की है। साथ ही, उन्होंने बीट इंचार्ज पुलिस अधीक्षक और थानेदार को बदलने की मांग की है, जिससे इस मामले की निष्पक्ष जांच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन