{"_id":"5dc2db628ebc3e5b17039b85","slug":"after-delhi-case-alwar-court-lawyers-beat-four-policemen-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाद अब राजस्थान में पुलिसकर्मियों की पिटाई, महिला कांस्टेबल को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के बाद अब राजस्थान में पुलिसकर्मियों की पिटाई, महिला कांस्टेबल को भी पीटा
Wed, 06 Nov 2019 08:10 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 06 Nov 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बाद अब राजस्थान में पुलिसवालों की पिटाई का मामला सामने आया है। बुधवार को वकीलों ने राजस्थान के अलवर जिले की एक अदालत में हरियाणा पुलिस के एक हैड-कांस्टेबल और राजस्थान पुलिस के तीन कर्मियों की कथित तौर पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
अलवर के पुलिस अधीक्षक पारिस देशमुख ने बताया कि एक महिला समेत चार पुलिसकर्मियों की पिटाई के मामले में अलवर के दो पुलिस थानों में चार मामले दर्ज किए गए हैं। देशमुख ने बताया कि वकीलों ने राजस्थान पुलिस की एक महिला कांस्टेबल और दो पुरुष कांस्टेबलों तथा हरियाणा पुलिस के एक हैड-कांस्टेबल की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस संबंध में चार मामले दर्ज किए गए हैं। कोतवाली थानाधिकारी गौतम ने बताया कि वकील कह रहे थे कि वे दिल्ली के वकीलों के समर्थन में हड़ताल पर हैं। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
वहीं, राजस्थान पुलिस सेवा अधिकारी (आरपीएस) एसोसिएशन ने बुधवार सुबह जयपुर में एक बैठक कर दिल्ली की तीस हजारी अदालत की घटना की निंदा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सैनी ने कहा कि दिल्ली के तीस हजारी अदालत में वकीलों द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई करना और सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है।