फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   After assaulting the artist Raje regrets to him

कलाकार से बदसलूकी के बाद राजे ने जताया खेद

Mon, 23 Nov 2015 03:28 PM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
After assaulting the artist Raje regrets to him

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक आर्ट समिट के दौरान आसमान में लटकाई गई गाय की डमी को लेकर शनिवार को हुए विवाद में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दख़ल दिया है।

विज्ञापन


वसुंधरा राजे ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर रविवार को लिखा कि “थाना प्रभारी एवं सम्बंधित पुलिसकर्मी को हटा दिया गया है और उन्होंने स्वयं भी कलाकार से व्यक्तिगत तौर पर बात की है।”
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि “जवाहर कला केंद्र पर कल जो भी घटित हुआ उस पर उन्हें बहुत दुःख है। पुलिस कमिश्नर ने भी घटना पर माफ़ी मांगी है।” सिद्धार्थ करावल द्वारा बनाई गई गाय की डमी को एक नीले रंग के ग़ुब्बारे के सहारे आर्ट समिट के स्थल जवाहर कला केंद्र पर लगाया गया था जिस पर कई लोगों ने आपत्ति की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक को पुलिस ले गई थी थाने

After assaulting the artist Raje regrets to him

इस दौरान आयोजकों और कलाकारों के बीच बहस हुई और पुलिस दो प्रतिभागियों अनीश अहलुवालिया और चिंतन उपाध्याय को पुलिस थाने ले गई। गाय की डमी हटाने की शर्त पर इन्हें छोड़ा गया।

उधर विश्व हिन्दू परिषद्, जयपुर के अध्यक्ष नरपत सिंह शेखावत ने कहा कि “कलाकारों को भी अपनी भावनाएं देख समझकर पेश करनी चाहिए. और ऐसी कोई घटना होती है तो उन्हें समझाना चाहिए न कि उनके साथ अभद्रता की जानी चाहिए।”

यह जयपुर आर्ट समिट का तीसरा संस्करण था जो शुरुआत में ही विवाद में घिर गया। पिछले साल गणेश की एक आपत्तिजनक कृति को लेकर विवाद हुआ था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed