{"_id":"64d502811908be7102092ec6","slug":"after-11-days-of-marriage-in-ajmer-robber-bride-went-to-pihar-married-by-giving-one-lakh-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शादी के 11 दिन बाद मां की बीमारी का बहाना बनाकर पीहर चली गई लुटेरी दुल्हन, एक लाख देकर की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शादी के 11 दिन बाद मां की बीमारी का बहाना बनाकर पीहर चली गई लुटेरी दुल्हन, एक लाख देकर की थी शादी
Thu, 10 Aug 2023 09:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Aug 2023 09:00 PM IST
सार
अजमेर में शादी के 11 दिन बाद एक दुल्हन नगदी और जेवरात लेकर पीहर चली गई। पति उसे लेने के लिए पहुंचा तो उसने आने से मना कर दिया। बाद में पीड़ित पति को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है, उसने एक नहीं तीन-तीन शादियां की हैं।
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन फरार
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान में एक बार एक नई नवेली दुल्हन शादी के 11 दिन बाद घर से चली गई। अपने साथ वह घर से नगदी और जेवरात भी समेट कर ले चली गई। इसके बाद पीड़ित पति ने आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
दरअसल, अजमेर जिले के मदनगंज किशनगढ़ इलाके की सिद्धि विनायक कॉलोनी में रहने वाले राजू कोरानी ने मदनगंज थाने में केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में राजू कोरानी ने बताया कि अजमेर के ही रहने वाले नरेश सिंधी ने उससे और उसके घरवालों से संपर्क किया था। उसने परिजनों को बताया कि हमारे समाज की एक लड़की है उसकी शादी राजू से करवा देंगे।
विज्ञापन
19 जुलाई को नरेश सिंधी ने राजू के परिवार से एक लाख रुपए लेकर अजमेर जगदंबदा कॉलोनी में रहने वाली सोनिया उर्फ द्रोपदी पुत्री परसराम से शादी करा दी। शादी के 11 दिन बाद 1 अगस्त को सोनिया अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर घर से चली गई। वह अपने साथ घर में रखे 45 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई।
विज्ञापन
इस बीच राजू ने को पता चला कि सोनिया पहले से शादीशुदा से है। राजू जब सोनिया को लेने उसके घर गया तो उसने आने से मना कर दिया। साथ ही उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित पति राजू ने और जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि सोनिया उर्फ द्रोपदी ने पहले तीन शादियां कर चुकी है। शादी के बाद वह इसी तरह घर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो जाती है। राजू कोरानी की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी सोनिया, दलाल नरेश सिंधी, टीकम, लता, नेहा और कविता समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।