फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Administration demolished the house of lady smuggler Chhajgaria in Sri Ganganagar

Sri Ganganagar: लेडी तस्कर छजगरिया के घर चला बुलडोजर, तस्करी की रकम से बना रखा था दो मंजिला आलीशान मकान

Mon, 05 Jun 2023 07:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 05 Jun 2023 07:43 PM IST
सार

ऑपरेशन वज्र प्रहार के अंतर्गत बदमाशों की संपत्ति की जांच में पाया गया कि उषा छजगरिया का दो मंजिला आलीशान मकान अतिक्रमण कर बना हुआ है। 

विज्ञापन
Administration demolished the house of lady smuggler Chhajgaria in Sri Ganganagar
लेडी तस्कर छजगरिया के घर चला बुलडोजर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नशे की तस्करी में लिप्त एक लेडी तस्कर के घर को पुलिस-प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। नशे की तस्करी से अर्जित पैसों से छजगरिया कॉलोनी निवासी लेडी तस्कर उषा छजगरिया ने आलीशान कोठी बनाई हुई थी। उषा का पति, बहन और दोनों बेटियां आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं।

विज्ञापन


पूरे परिवार पर दर्ज हैं आपराधिक मामले
एसपी परिस देशमुख ने बताया कि उषा छजगरिया थाना जवाहरनगर की हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध एनडीपीएस के तीन मुकदमों सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उषा के पति रणजीत के विरुद्ध हत्या सहित पांच मुकदमे, बड़ी बेटी चंदा के विरुद्ध एनडीपीएस के दो मुकदमे समेत तीन प्रकरण, छोटी बेटी प्रिया के विरुद्ध दो प्रकरण और सगी बहन बिंदिया के विरुद्ध एनडीपीएस के तीन प्रकरण समेत कुल सात आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
विज्ञापन


ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत गिराया अतिक्रमण
एसपी देशमुख ने बताया कि उषा का पूरा परिवार लंबे समय से नशे की तस्करी में लिप्त है। अभियान ऑपरेशन वज्र प्रहार के अंतर्गत बदमाशों की संपत्ति की जांच में पाया गया कि उषा छजगरिया का दो मंजिला आलीशान मकान अतिक्रमण कर बना हुआ है। इसके संबंध में श्रीगंगानगर कलेक्टर सौरभ स्वामी को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर स्वामी ने एसडीएम मनोज मीणा और आयुक्त नगर पालिका कपिल यादव की टीम बनाकर इस संबंध में जांच कर विधिक कार्रवाई की। इसके उपरांत रविवार को एसडीएम मनोज मीणा के नेतृत्व में समस्त पुलिस बल ने अतिक्रमण बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।


एसपी ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई में एसएचओ जवाहर नगर और पुलिस चौकी मीरा चौक के स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही है। भविष्य में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आदतन अपराधियों की संपत्ति के विरुद्ध ऐसी ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed