फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ADF team arrested a criminal carrying a reward of Rs 40,000 in Dholpur

Dholpur: एडीएफ ने 40 हजार का इनामी पकड़ा, जयपुर-दिल्ली में वारदात को दे चुका है अंजाम, हथियार व कारतूस बरामद

Mon, 25 Sep 2023 02:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 25 Sep 2023 02:17 PM IST
सार

मथुरा थाना इलाके का हार्डकोर अपराधी हिस्ट्रीशीटर भगवान दास विगत लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय होकर वारदात को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
ADF team arrested a criminal carrying a reward of Rs 40,000 in Dholpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिले की एडीएफ टीम ने बीती रात कार्रवाई करते हुए शातिर बदमाश एवं हिस्ट्री शीटर भगवान दास को रामसागर बांध के पास खंडहर नुमा इमारत से गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा व आठ कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर एडीएफ ने पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी एडीएफ देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया जिले में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया सर मथुरा थाना इलाके का हार्डकोर अपराधी हिस्ट्रीशीटर भगवान दास विगत लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय होकर वारदात को अंजाम दे रहा था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया भगवान दास दिल्ली, जयपुर, करौली एवं धौलपुर में चोरी, नकवजनी, लूट एवं डकैती की घटनाओं अंजाम दे चुका है। इसके अलावा हथियार सप्लाई का इसका प्रमुख धंधा रहा है। बड़ी-बड़ी डकैतों की गेंग को हथियार सप्लाई करता था। विगत लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय होकर वारदात को अंजाम दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी ने बताया जयपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा 25 हजार एवं धौलपुर पुलिस द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए धौलपुर पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चल रही थी। उन्होंने बताया एडीएफ टीम के कांस्टेबल मनोज मीना, अशोक एवं हल्के राम मुखबिर की मदद से बदमाश को सर्च करने की कोशिश कर रहे थे। 

बीती रात दोनों कांस्टेबल को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि बदमाश भगवान दास बाड़ी सदर थाना इलाके में राम सागर के पास खंडहर नुमा मकान में छुपा हुआ है। उन्होंने बताया मुखबिर की सूचना पर बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया। एडीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से भगवान दास को घेराबंदी कर दबोच लिया। 


आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा व आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया बदमाश के खिलाफ दिल्ली, जयपुर, करौली एवं धौलपुर में संगीन धाराओं में 43 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में महत्वपूर्ण वारदात के खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed