फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Action on online betting in Jaipur Two bookies arrested with four and a half lakh rupees

Jaipur: ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, साढ़े चार लाख रूपये के साथ दो सटोरी गिरफ्तार

Tue, 15 Mar 2022 12:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Mar 2022 12:04 PM IST
सार

जयपुर पुलिस ने क्रिकेट सहित अन्य खेलों पर सट्टा लगाते हुए दो सटोरी को गिरफ्तार किया है। इस सट्टेबाजी के खेल में बंगाल, यूपी सहित कई राज्यों के कारोबारी जुड़े हैं।

विज्ञापन
Action on online betting in Jaipur Two bookies arrested with four and a half lakh rupees
जयपुर में सट्टे पर कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर में अब तक के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने क्रिकेट मैच और अन्य खेलों पर सट्टा लगाते दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 लाख 31 हजार 750 रूपये बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के एएसआई द्वारका प्रसाद और हेड कांस्टेबल महिपाल को सट्टे की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने बजाज नगर इलाके के महावीर नगर में छापा मारा। पुलिस ने आरोपी अंकित जैन और अनिल यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नकद रूपये के अलावा तीन लैपटॉप और चार स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। साथ ही करोड़ों रुपये के सट्टे के हिसाब की पर्चियां भी मिली हैं। ऑनलाइन साइट्स के जरिए चलाया सट्टा चलाया जा रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यहां क्रिकेट मैच के अलावा फुटबॉल, टेनिस, लॉन टेनिस समेत विदेशी गेम्स पर भी सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपी एप्लीकेशन के माध्यम से अलग-अलग अकाउंट बांट कर सट्टे का कारोबार चला रहे थे। चेन सिस्टम के जरिए इस कारोबार से सैंकड़ों लोग जुड़े हुए हैं। देश के बड़े राज्य राजस्थान, यूपी, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता मद्रास समेत दुबई के नामी सटोरिए भी कारोबार में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed