{"_id":"62024410f3a80451be454243","slug":"action-of-kota-police-against-drugs-six-smugglers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोटा पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन, 26 किलो गांजा जब्त कर छह आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कोटा पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन, 26 किलो गांजा जब्त कर छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 08 Feb 2022 03:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Feb 2022 03:51 PM IST
सार
जिला पुलिस शहर में नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस ने दो दिन में नशा तस्करी के आरोप में छह तस्कारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गांजा और स्मैक बरामद की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और तस्करों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस अभियान चला रही है। दो दिन में पुलिस ने 26 किलो गांजा और 53 ग्राम स्मैक बरामद की है। साथ ही छह आरोपियों भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बीते सोमवार को मोडक पुलिस ने करीब 46 ग्राम स्मैक के साथ अनिल पुत्र महेश (26) रावतभाटा निवासी चित्तौड़गढ़ और थाना चेचट पुलिस ने चार किलो 800 ग्राम गांजा और एक बाइक जब्त कर गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह राकेश पुत्र रमेश (21) कोटा निवासी को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि 11 किलो गांजे और एक बाइक के साथ कैलाश पुत्र हरिश चंद, 10.5 किलो गांजे के साथ महेश पुत्र बजरंग लाल को गिरफ्तार किया। सुल्तानपुर पुलिस ने 5 ग्राम स्मैक के साथ जिलानी मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद और इटावा पुलिस ने 1.5 किलो गांजे के साथ कन्हैयालाल पुत्र लड्डू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन