फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   action of food safety team in Pali

Pali: खाद्य सुरक्षा टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 540 किलो मावा और रसगुल्ले किये जब्त

Tue, 07 Nov 2023 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 07 Nov 2023 01:03 PM IST
सार

Pali: पाली की खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 340 किलो मावा और 200 किलो रसगुल्ले को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इन मावा और रसगुल्ले की सप्लाई पाली और सोजत में की जानी थी।

विज्ञापन
action of food safety team in Pali
खाद्य सुरक्षा टीम ने की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली में मंगलवार सुबह खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से सुरजपोल चौराहे पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान 540 किलो मावा और रसगुल्ले को जब्त किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद चौधरी ने मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बता दें कि बीकानेर से आ रही दो-तीन निजी बसों की जांच की गई। जांच करने पर एक प्राइवेट बस में से 340 किलो मावा और 200 किलो रसगुल्ले बरामद किए गए।

विज्ञापन


लिए गए सैंपल
पूछताछ में पता चला कि ये मावा और रसगुल्ले पाली और सोजत में सप्लाई किए जाने थे। जहां ये सप्लाई किये जाने थे, पता चलने पर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें भी मौके पर बुलाया और उनसे पूछताछ की गई अधिकारियों ने बताया कि अब इन सैंपल की रिपोर्ट आने पर इन खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर इसे नष्ट किया जाएगा और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed