{"_id":"62334d965354ba18505a5421","slug":"acharya-pramod-taunt-on-meeting-of-sachin-pilot-and-rajasthan-governor-kalraj-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात पर सियासी 'तंज': राज्यपाल से मिले सचिन पायलट, आचार्य प्रमोद बोले- 'शपथ का निमंत्रण दिया जा रहा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाकात पर सियासी 'तंज': राज्यपाल से मिले सचिन पायलट, आचार्य प्रमोद बोले- 'शपथ का निमंत्रण दिया जा रहा है'
Thu, 17 Mar 2022 08:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:32 PM IST
सार
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन आचार्य प्रमोद ने इस मुलाकात को एक ट्वीट कर सियासी रंग दे दिया है।
विज्ञापन
सचिन पायलट और राज्यपाल कलराज मिश्र चर्चा करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात होली पर शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद के एक ट्वीट ने इसे सियासी रंग दे दिया। इसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
दरअसल, होली के अवसर पर गुरुवार को टोंक विधायक सचिन पायलट राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। दोनों की मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट मानी जा रही थी, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चाओं के दौर के बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने एक ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद ने पायलट और राज्यपाल की मुलाकात के फोटो शेयर कर लिखा- ‘लग रहा है जैसे दिया जा रहा है 'शपथ' का 'निमंत्रण', 'होली शुभ हो', आचार्य प्रमोद के इस ट्वीट से प्रदेश की सियासत एक बार फिर गर्मा सकती है। सचिन पायलट ने राज्यपाल से भेंट के बाद विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
आचार्य को माना जाता है पायलट समर्थक
जानकारों के अनुसार आचार्य प्रमोद को सचिन पायलट का समर्थक कहा जाता है। उनके इस ट्वीट और मुलाकात पर किए गए सियासी तंज को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।