{"_id":"65b3be1834d396ab0f0411b5","slug":"accused-with-reward-for-kidnapping-minor-arrested-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: नाबालिग को अगवा करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार, दो महीने से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: नाबालिग को अगवा करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार, दो महीने से चल रहा था फरार
Fri, 26 Jan 2024 07:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Jan 2024 07:43 PM IST
सार
करौली पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अपहरण के षड्यंत्रकारी को गिरफ्तार किया है। वह दो महीने से फरार चल रहा था, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली जिले में नाबालिग बालिका का अपहरण करने का षड्यंत्र रचने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब दो महीने से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए उस पर दो हजार रुपए इनाम घोषित किया गया था। इससे पहले पुलिस अपहरण और दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
महिला थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि 21 नवंबर 2023 को करौली जिला मुख्यालय के ग्रामीण क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उसने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को सत्य प्रकाश माली निवासी मनोहरपुर और उदल माली निवासी कचीपुरा अपहरण कर ले गए। आरोपियों पर नाबालिग से दुष्कर्म का भी आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। लेकिन, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपनी जगह बदल रहे थे।
विज्ञापन
करौली पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने आरोपी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। विशेष अभियान के तहत थाना पुलिस ने अपहरण के षड्यंत्रकारी आरोपी सत्य प्रकाश पुत्र कैलाश निवासी मनोहर पुरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी ऊदल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन