फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused who tried to cheat in name of CM Ashok Gehlot arrested from Visakhapatnam

Rajasthan: सीएम गहलोत के नाम पर ठगी का प्रयास, आंध्र के मंत्रियों से करोड़ों ठगे, प्रेमिका को दिलाया लाखों का फ्लैट  

Sat, 30 Apr 2022 06:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Apr 2022 06:03 PM IST
सार

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने और अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए ठगी का काम करता था। उसने अपनी प्रेमिका को विशाखापट्टनम में 80 लाख रुपये कर एक शानदार फ्लैट भी दिलाया है। उसने कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रखी है।

विज्ञापन
Accused who tried to cheat in name of CM Ashok Gehlot arrested from Visakhapatnam
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर की भिवाड़ी पुलिस ने एक शातिर ठग को विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया है। उसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पर ठगी करने का प्रयास किया था। आरोपी ने तिजारा विधायक संदीप यादव से 30 हजार रुपये की मांग की थी। यादव को अपने जाल में फंसाने के लिए आरोपी ने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर सीएम गहलोत का पारिवारिक फोटो लगाकर नाम भी लिख लिया था। 

विज्ञापन


पुलिस गिरफ्त में आया शातिर आरोपी विष्णू मूर्थी इससे पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुका है। उसने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के नाम से तीन विधायकों और 2 मंत्रियों से एक करोड़ 80 लाख की ठगी की है। उसके खिलाफ इस तरह के चार मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। राजस्थान में ठगी की पहली वारदात को अंजाम देने के प्रयास में वह गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन

  

आरोपी ने कंप्यूटर साइंस में की है बीटेक
आरोपी विष्णू मूर्थी ने पुलिस को बताया कि वह अपने और अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए ठगी का काम करता था। उसने अपनी प्रेमिका को विशाखापट्टनम में 80 लाख रुपये कर एक शानदार फ्लैट भी दिलाया है। उसने कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रखी है। वह किसी भी व्यक्ति का मोबाइल और कंप्यूटर हैक करने में भी माहिर है। आरोपी वीपीएन इंटरनेट सर्वर का प्रयोग कर वारदात को अंजाम देता था। इस तकनीक से आरोपी का वास्तविक आईपी एड्रेस ट्रेस नहीं हो पाता है। वह लोगों के फोन हैक कर मोबाइल नंबर निकाल लेता और फिर बाद में व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिए ठगी की वारदात को अंजाम देता था।
 

विधायक संदीप से मांगे थे 30 हजार रुपए 
भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि तिजारा विधायक संदीप यादव से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया था। आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर पर  व्हाट्सएप कॉल कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम से 30000 रुपये मांगे थे। नंबर की जांच कराने पर वह फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी तरीके से मामले की जांच शुरू की।

उक्त नंबर विशाखापट्टनम का पाया गया, वहां की पुलिस से बात करते हुए फूल बाग थाना अधिकारी जितेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में एक टीम विशाखापट्टनम भेजी गई। शुक्रवार को विशाखापट्टनम पुलिस की सहायता से आरोपी विष्णु मुर्थी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोबाइल फोन और उक्त नंबर की सिम भी बरामद की गई है। शनिवार को पुलिस उसे लेकर भिवाड़ी आई। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed