फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused who murdered wife arrested in Dholpur Hindi News

Dholpur News: पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर पति ने की थी हत्या, लाश को सरसों के खेत में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 07:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 30 Jan 2024 07:36 PM IST
सार

कौलारी थाना प्रभारी मानसिंह ने बताया कि विवाहिता की हत्या के शक की सुई पति की तरफ घूम रही थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
Accused who murdered wife arrested in Dholpur Hindi News
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके के रंजीतपुरा गांव में 28 जनवरी की रात विवाहिता की हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी थी। वहीं, लाश को सरसों के खेत में फेंक दिया था।

विज्ञापन

 
कौलारी थाना प्रभारी मानसिंह ने बताया कि 28 जनवरी की रातको थाना इलाके के रंजीतपुरा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता मधु पत्नी जितेंद्र कुशवाहा की हत्या कर लाश को गांव के बाहर सरसों के खेत में फेंक दिया था। 29 जनवरी को सुबह ग्रामीणों ने लाश को सरसों के खेत में पड़ा हुआ देखा था। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ बाबूलाल मीणा एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया मौके पर विवाहिता का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था। घटना से मायके पक्ष के लोगों को भी अवगत कराया गया। पीहर पक्ष की मौजूदगी में विवाहिता का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया मायके पक्ष के लोगों ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया था। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा कर लाश को सुपुर्द कर मामले में अनुसंधान शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी मानसिंह ने बताया कि हत्या के शक की सुई पति जितेंद्र की तरफ घूम रही थी। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पति जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी 28 जनवरी की रात को पत्नी को गांव के बाहर खेतों की तरफ ले गया था। जहां, कुल्हाड़ी काटकर उसकी हत्या की और शव  सरसों के खेत में फेंक दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी जितेंद्र से पूछताछ कर हत्या में प्रयोग किया गया हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed