{"_id":"63d29b3f3e664c70bd1e27ce","slug":"accused-who-kidnapped-girl-from-bharatpur-arrested-from-jaipur-rajasthan-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: छात्रा को अगवा कर मांगी पांच लाख की फिरौती, पुलिस ने आरोपी को जयपुर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: छात्रा को अगवा कर मांगी पांच लाख की फिरौती, पुलिस ने आरोपी को जयपुर से किया गिरफ्तार
Thu, 26 Jan 2023 09:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 26 Jan 2023 09:21 PM IST
सार
आरोपी युवक ने छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना इलाके में बुधवार को अगवा की गई छात्रा को पुलिस ने जयपुर से दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने एक मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार को छात्रा के परिजनों ने मथुरा गेट थाना में केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बुधवार को अपनी सहेली के साथ कोचिंग गई थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया। बाद में कॉल कर उनसे 5 लाख की फिरौती मांगी। रुपये नहीं देने पर उसने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
छात्रा की तलाश के लिए आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की, लेकिन वह अपने घर से फरार मिला। तकनीकी सहायता और आसूचना पर गुरुवार को टीम ने जयपुर से अपहर्ता को दस्तयाब कर आरोपी प्रथम सिंह जाटव पुत्र श्रीपत्त निवासी नयावास थाना बसेड़ी जिला धौलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन