फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused who assaulted Kanwariyas at gunpoint arrested In dholpur

Dholpur: हथियारों की नोक पर कांवड़ियों के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देसी तमंचा भी बरामद

Tue, 31 Oct 2023 03:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 31 Oct 2023 03:23 PM IST
सार

Dholpur: बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई कर कावड़ियों के साथ हथियारों की नोक पर मारपीट कर लूट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देसी तमंचा को भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
Accused who assaulted Kanwariyas at gunpoint arrested In dholpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कावड़ियों के साथ हथियारों की नोक पर मारपीट कर लूट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर 2023 को हाईवे पर कुछ कावड़िये सोरों से कावड़ लेकर सरमथुरा की तरफ जा रहे थे। जहां  एनएच 11 बी पर बाइक सवार बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


मुख्य आरोपी चल रहा था फरार

इतना ही नहीं हथियारों की नोक पर बदमाश कांवड़ियों की बाइक, नगदी एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित लज्जाराम पुत्र लाल मीणा निवासी दीवानपुरा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया पुलिस ने संगीत धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। कुछ बदमाशों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन वारदात का मुख्य सरगना 23 वर्षीय सलमान पुत्र रज्जाक निवासी कायस्थ पाड़ा बाड़ी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर दबिश

स्थानीय पुलिस को सोमवार को मुखबिर द्वारा गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। मुखबिर की निशानदेही पर थाना इलाके से बदमाश सलमान को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने वारदात में उपयोग किए गए देसी तमंचा को भी बरामद किया है। उन्होंने बताया बदमाश को गिरफ्तार कर लूट की गई बाइक एवं मोबाइल को बरामद करने के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed