{"_id":"653b4babc4643eb6bc098087","slug":"accused-wanted-in-fraud-case-for-8-months-arrested-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: 8 माह से धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कार पर करवाया था फाइनेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: 8 माह से धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कार पर करवाया था फाइनेंस
Fri, 27 Oct 2023 11:03 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:03 AM IST
सार
Sirohi: जिले की रेवदर पुलिस द्वारा 8 माह से धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार की गई है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही में पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार जिले में धोखाधड़ी संबंधी लंबे समय से पेंडिंग मामलों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रेवदर थानाधिकारी कपूराराम चौधरी की अगुवाई में 8 माह से धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी सांचोर निवासी भारताराम पुत्र ओखाराम देवासी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
बता दें कि आरोपी के खिलाफ 23 फरवरी 2023 को कोर्ट के आदेश पर एसके.फाइनेंस रेवदर का इस्तगासा दर्ज किया गया था। इसमें बताया गया था कि आरोपी द्वारा जीजे 01 आरवाई 4476 नंबर की कार को फाइनेंस करवाया था। इसके बकाया रुपए जमा नहीं करवाकर वह वाहन को लेकर फरार हो गया है। इस पर पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन