{"_id":"62287dd0495ed865c75118bd","slug":"accused-on-parole-molested-deaf-mute-girl-in-bikaner-later-found-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rape in bikaner: जमानत पर चल रहे आरोपी ने मूक बधिर की ज्यादती, बुखार आने पर अस्पताल पहुंची तो पता चला गर्भवती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rape in bikaner: जमानत पर चल रहे आरोपी ने मूक बधिर की ज्यादती, बुखार आने पर अस्पताल पहुंची तो पता चला गर्भवती है
Wed, 09 Mar 2022 03:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 09 Mar 2022 03:43 PM IST
सार
बीकानेर में एक दलित मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी ने युवती को धमकी देकर उसके साथ कई बार ज्यादती की, बुखार की जांच कराने अस्पातल पहुंची युवती के डॉक्टरों ने गर्भवती बता दिया। इसके बाद पीड़िता ने इशारे से मां को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के छतरगढ़ में दिव्यांग युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। दलित मूक बधिर युवती से उसके पड़ोसी ने ही जबरन संबंध बनाए। दुष्कर्म की शिकार मूक बधिर पीड़िता अब गर्भवती हो गई। मामले की सच्चाई तब सामने आई जब बुखार आने पर पीड़िता परिजनों के साथ जांच कराने अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
गर्भवती होने की बात सामने पर पीड़िता ने मां को इशारे से पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने जिस पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह पहले से ही ज्यादती के आरोप में जमानत पर बाहर चल रहा है। पीड़िता की मां ने छत्तरगढ़ थाने में पड़ोसी आरोपी याकर खां के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी के तहत केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी याकर खां ने करीब छह महीने पहले पड़ोस में रहने वाली मूक बधिर पीड़िता को घर में अकेला देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने पीड़िता को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी पीड़िता के साथ धकमी देकर कई बार दुष्कर्म कर चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी याकर खां दुष्कर्म के एक और मामले में जमानत पर चल रहा है। उसने 2018 में भी एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया था। गिरफ्तार के बाद पुलिस उसे अदालत में पेश करने ले जा रही थी। इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वह जमानत छूट गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।