{"_id":"6586e779c35702ed7a0bd784","slug":"accused-of-theft-of-railway-property-absconds-from-railway-station-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: रेलवे स्टेशन से फरार हुआ रेलवे संपत्ति के चोरी का आरोपी, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: रेलवे स्टेशन से फरार हुआ रेलवे संपत्ति के चोरी का आरोपी, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप
Sat, 23 Dec 2023 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 23 Dec 2023 07:28 PM IST
सार
Sirohi News: आबूरोड में रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में एक चोर रेलवे स्टेशन से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बीती रात को रेलवे सुरक्षाबल कर्मियों की पकड़ से रेलवे संपत्ति चोरी का आरोपी भाग खड़ा हो गया। इससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से फरार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन से बीती रात को रेलवे सुरक्षाबल कर्मियों की पकड़ से रेलवे संपत्ति चोरी का आरोपी भाग खड़ा हो गया। इससे हड़कंप मच गया। रेलवे सुरक्षाबल प्रभारी विकास कुमार शनिवार को रेलवे पुलिस थाना पहुंचे, जिसके बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
फरार आरोपी की तलाश शुरू
रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार के अनुसार गांधीनगर, आबूरोड निवासी बाबूलाल रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में वांछित था। शुक्रवार रात को प्लेटफार्म संख्या एक से रेलवे सुरक्षाबल कर्मियों की पकड़ से फरार हो गया। रेलवे सुरक्षाबल आरपीएफ की रिपोर्ट पर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके लिए दो टीमें गठित कर दी गई है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है। हालांकि, इस मामले में आरपीएफ विकास कुमार ने इस घटना को ही नकार दिया। उनका कहना था कि आरोपी हमारी कस्टडी में है तथा जांच की जा रही है।
विज्ञापन