फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused of murder of pregnant woman arrested in Pali

Pali: गर्भवती महिला के गले और पेट पर चाकुओं से किए वार, संबंध रखने मना किया तो पूर्व प्रेमी ने कर दी हत्या

Mon, 03 Jul 2023 09:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Jul 2023 09:34 AM IST
सार

मानपुरा भाकरी क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक विवाहिता की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी महिला का प्रेमी ही था, जिसने जयपुर से पाली आकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Accused of murder of pregnant woman arrested in Pali
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात चाकुओं से गोदकर हुई गर्भवती महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात के बाद आरोपी पास की झाड़ियों में जाकर छिप गया गया था, जिसे मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन


पाली पुलिस ने शहर की मानपुरा भाखरी के पास गर्भवती महिला की हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए वारदात स्थल के निकट ही झाड़ियों में छिपे हत्यारे को गिरफतार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि एक जुलाई शनिवार की देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में पीताराम देवासी की पुत्री आशा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आशा का शव पीताराम के घर के पास कमरे में मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल की अंतिम लोकेशन से आया पकड़ में
आशा के शरीर एवं गले पर धारधार हथियार से वार किये गए थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस प्रकरण में नामजद आरोपी महेश के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की तो उसकी अंतिम लोकेशन घटनास्थल के आस पास ही मिली और उसके बाद मोबाइल बंद आने लगा।
इस पर पुलिस ने महेश की फोटो के आधार पर वारदात स्थल के आस पास उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को आरोपी के घटनास्थल के निकट स्थित बबूल की झाड़ियों में आरोपी छुपा हुआ मिला। पुलिस ने हत्या के आरोपी महेश कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद, जाति धोबी, उम्र 27 वर्ष, निवासी जोधपुरा सुदाली, पुलिस थाना उदयपुरवाटी, जिला झुंझनू को गिरफ्तार कर लिया है।

इसलिए की हत्या
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस के सामने खुलासा किया कि मृतका आशा ने उससे शादी के बाद अब संबंध रखने से मना कर दिया था। जिस पर उसने आशा की धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।  

घर पर अकेली थी मृतका
घटना के वक्त विवाहिता घर पर अकेली थी, देर शाम जब मृतका की बहन और मां घर पहुंची तो बाड़े के निकट एक बंद कमरे में आशा का खून से लथपथ शव मिला था।

गले, पेट और छाती पर किए थे वार
शहर के सदर थाने के निकट गौशाला के पास एक कच्चे कमरे में शनिवार देर शाम 25 वर्षीय आशा पत्नी भाखरराम रेबारी का खून से लथपथ शव मिला था। शव के पास सब्जी काटने का वह चाकू भी मिला है, जिससे हत्यारे ने गर्भवती महिला के गले, पेट और छाती पर चाकू से कई वार किए।

पुलिस को हो गया था प्रेमी पर शक
पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया था कि इस वारदात को जयपुर से पाली पहुंचकर उसके प्रेमी ने अंजाम दिया  जो कि पहले पाली में मार्बल फिटिंग का काम करता था।


बबूल की झाड़ियों में पूरी रात छुपा रहा
शनिवार शाम आरोपी यहां आया और आशा को अपने साथ निकट स्थित एक कमरे में ले गया और वहां चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह उस कमरे को बाहर से बंद कर घटना स्थल से भागकर निकट ही स्थित बबूल की झाड़ियों में छुप गया और पूरी रात इन्ही झाड़ियों में काटी। आखिरकार रविवार शाम को पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed