Rajasthan: हरियाणा में डीएसपी को कुचलने वाला भरतपुर से गिरफ्तार, शिनाख्त के लिए साथी को लाई थी पुलिस
भरतपुर और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डीएसपी को कुचलने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नूंह जिले में डंपर से डीएसपी को कुचलने वाले चालक को पुलिस ने भरतपुर से गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी डंपर ड्राइवर मित्तर मेव पिता इशाक को भरतपुर के पहाड़ी इलाके गंगोरा से पकड़ा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी हरियाणा के तावडू में डीएसपी को कुचलने के बाद मित्तर हरियाणा से भागकर गंगोरा के पहाड़ों में आकर छिप गया था। जिसके बाद हरियाणा और भरतपुर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी मित्तर हरियाणा के तावडू का रहने वाला है। बता दें कि पहले ही हरियाणा पुलिस ने मित्तर के साथी क्लीनर इकरार को गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा पुलिस मित्तर के एक साथी को साथ लेकर आई थी, उसने मित्तर की शिनाख्त की।
मित्तर की गिरफ्तार के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी समेत दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्या है मामला
हरियाणा के नूंह जिले के कस्बा तावडू की पुलिस को पंचगांव की पहाड़ी में अवैध खनन की सूचना मिली थी। मंगलवार को डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे थे। पहाड़ी पर उन्हें पत्थर ले जाते वाहन मिले, जिसे उन्होंने रोकना शुरू कर दिया। इसी बीच माफियाओं ने डीएसपी को डंपर से कुचल दिया और मौके से फरार हो गए।