फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   accused driver arrested from Bharatpur for crushing DSP in Haryana

Rajasthan: हरियाणा में डीएसपी को कुचलने वाला भरतपुर से गिरफ्तार, शिनाख्त के लिए साथी को लाई थी पुलिस

Thu, 21 Jul 2022 08:50 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 21 Jul 2022 08:50 AM IST
सार

भरतपुर और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डीएसपी को कुचलने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
accused driver arrested from Bharatpur for crushing DSP in Haryana
हरियाणा डीएसपी को कुचलने वाला गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के नूंह जिले में डंपर से डीएसपी को कुचलने वाले चालक को पुलिस ने भरतपुर से गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी डंपर ड्राइवर मित्तर मेव पिता इशाक को भरतपुर के पहाड़ी इलाके गंगोरा से पकड़ा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी हरियाणा के तावडू में डीएसपी को कुचलने के बाद मित्तर हरियाणा से भागकर गंगोरा के पहाड़ों में आकर छिप गया था। जिसके बाद हरियाणा और भरतपुर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी मित्तर हरियाणा के तावडू का रहने वाला है। बता दें कि पहले ही हरियाणा पुलिस ने मित्तर के साथी क्लीनर इकरार को गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा पुलिस मित्तर के एक साथी को साथ लेकर आई थी, उसने मित्तर की शिनाख्त की।

विज्ञापन


मित्तर की गिरफ्तार के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी समेत दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

हरियाणा के नूंह जिले के कस्बा तावडू की पुलिस को पंचगांव की पहाड़ी में अवैध खनन की सूचना मिली थी। मंगलवार को डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे थे। पहाड़ी पर उन्हें पत्थर ले जाते वाहन मिले, जिसे उन्होंने रोकना शुरू कर दिया। इसी बीच माफियाओं ने डीएसपी को डंपर से कुचल दिया और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed