Sirohi: डोडा पोस्त तस्करी के मामले में बीते दो साल से फरारी काट रहा था आरोपी, गुजरात से गिरफ्तार
Sirohi: पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा डोडा पोस्त तस्करी के मामले में बीते दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गुजरात के थराद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 2 हजार का इनाम घोषित था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही की पिंडवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी के मामले में बीते दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गुजरात के थराद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में की गई।
यह था मामला
दरअसल, पूरा मामला जनवरी 2022 का है। उक्त घटना में आरोपी की पिकअप गाड़ी से 456 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया था। उस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी एनडीपीएस एक्ट में पिंडवाड़ा पुलिस थाना में दर्ज मामले में वांछित था। उस पर दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। कारवाई में हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, मांगीलाल, तुलसाराम एवं जीवाराम की टीम सम्मिलित रहे।