{"_id":"6411e18e578af7d7150dabb9","slug":"accident-on-agra-lucknow-expressway-four-including-grooms-brother-died-churu-news-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सड़क हादसे में दूल्हे के तीन भाइयों और भांजे की मौत, शादी कर लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सड़क हादसे में दूल्हे के तीन भाइयों और भांजे की मौत, शादी कर लौट रहा था परिवार
Wed, 15 Mar 2023 08:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 15 Mar 2023 08:47 PM IST
सार
चूरू का रहने वाला परिवार शादी कर वापस लौट रहा था। इस दौरान आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनकी फोर्स गाड़ी को पीछे से आ रही ईको स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दूल्हे के एक सगे और दो चचेरे भाइयों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ तहसील के गांव टाडां से शादी में शामिल होने गए परिवार के चार लोगों की हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ।
विज्ञापन
दरअसल, राकेश जांगिड़ की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए परिवार गोरखपुर पहुंचा था। मंगलवार को शादी कर वापस लौट रहे परिवार की फोर्स गाड़ी को पीछे से आ रही ईको स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में राकेश (दूल्हे) के बड़े भाई बाबूलाल, चचेरे भाई कैलाश और नेमीचंद सहित भांजे रमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, नेहा, बेबी, राकेश, विनोद, परशुराम, ओमप्रकाश और एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ईको स्पोर्ट्स कार सवार एक महिला की भी मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर गांव टाडां से परिजन अस्पताल पहुंचे। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। बुधवार को चारों मृतकों के शव गांव पहुंचे तो मातम पसर गया। एक साथ जलीं चार चिताओं ने सभी की आंखें नम कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन