{"_id":"66e97649023c0178f40a8db3","slug":"accident-during-religious-procession-in-chittorgarh-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: धार्मिक जुलूस के दौरान हादसा, डीजे वाहन में केवल फंसने से पोल गिरा; महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: धार्मिक जुलूस के दौरान हादसा, डीजे वाहन में केवल फंसने से पोल गिरा; महिला की मौत
Tue, 17 Sep 2024 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:00 PM IST
सार
Chittorgarh: जिले के भदेसर उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को धार्मिक जुलूस निकालने के दौरान एक हादसा हो गया। जुलूस में शामिल डीजे वाहन में केबल फंस गई, जिससे विद्युत पोल नीचे जा गिरा। इससे जुलूस में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी युवती घायल हो गई।
विज्ञापन
धार्मिक जुलूस के दौरान हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी में सामने आया कि भदेसर उपखंड के गरदाना में अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर जुलूस निकाला गया था। चतुर्दशी का व्रत करने वाले महिला और पुरुष जुलूस निकाल रहे थे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी।
विज्ञापन
जुलूस डीजे पर निकाला जा रहा था। इसी दौरान गरदाना गांव के ही गाडरी मोहल्ले में डीजे का वाहन विद्युत केबल में फंस गया। चालक ने ध्यान नहीं दिया और रेस बढ़ा दी। इसके कारण बिजली का पोल धराशाई हो गया। विद्युत तार भी नीचे गिर गया और करंट प्रवाहित हो गया।
विज्ञापन
इसमें उदी पत्नी बद्रीलाल गाडरी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कृष्णा पुत्री श्यामदास (22) गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायलों को तुरंत चिकित्सालय भेजा गया। मृतका के शव को निकुंभ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। मौके पर पहुंची निकुंभ पुलिस ने घटना की जानकारी ली। विद्युत तार को ग्रामीणों के सहयोग से हटवाया। इस मामले में पुलिस की और से आवश्यक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन