फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB caught the officer of CMHO office inJhunjhunu asked for 13 thousand and three liquor bottles for NOC

Jhunjhunu: ACB ने सीएमएचओ ऑफिस में पदस्थ अधिकारी को पकड़ा, NOC की एवज में 13 हजार और तीन शराब की बोतल मांगी थी

Fri, 12 May 2023 06:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 06:44 PM IST
सार

एसीबी ASP ने बताया कि एसीबी मुख्यालय से हमारे पास शिकायत आई थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि नए सोनोग्राफी सेंटर खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप शर्मा, पीसीपीएनडीटी ने 13 हजार रुपये और शराब की तीन महंगी बोतल रिश्वत के रूप में मांगी थी।

विज्ञापन
ACB caught the officer of CMHO office inJhunjhunu asked for 13 thousand and three liquor bottles for NOC
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीकर एसीबी ने झुंझुनूं सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ पीसीपीएनडीटी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आरोपी संदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। शर्मा नए सोनोग्राफी रजिस्ट्रेशन की एनओसी देने की एवज में रिश्वत मांग कर रहा था। शुक्रवार को एसीबी ने 13 हजार की रिश्वत लेते शर्मा को रंगे हाथों पकड़ा है।

विज्ञापन

महंगी शराब का शौकीन है आरोपी 
एसीबी ASP ने बताया कि एसीबी मुख्यालय से हमारे पास शिकायत आई थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि नए सोनोग्राफी सेंटर खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप शर्मा, पीसीपीएनडीटी ने 13 हजार रुपये और शराब की तीन महंगी बोतल रिश्वत के रूप में मांगी थी। टीम ने शराब की बोतल्स देकर शिकायत का सत्यापन किया। शुक्रवार को झुंझुनू में एएसपी राजेश जांगिड़ ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। कार्रवाई करते हुए टीम ने संदीप शर्मा को 13 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

एसीबी ने आरोपी संदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed