{"_id":"646e069635b08aa9e9053a33","slug":"acb-caught-adeeo-of-education-department-taking-bribe-of-8-thousand-in-bharatpur-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर में ACB ने 8 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के ADEEO को पकड़ा, आदेश निकालने मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर में ACB ने 8 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के ADEEO को पकड़ा, आदेश निकालने मांगी थी घूस
Wed, 24 May 2023 06:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 24 May 2023 06:14 PM IST
सार
धौलपुर ACB ने शिक्षा विभाग के ADEEO को 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक शिक्षक से आठ हजार रुपये की घूस मांगी थी, जिसके बाद की गई शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले में बुधवार को ACB ने प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एलिमेंट्री एज्युकेशन ऑफिसर (ADEEO) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील अग्रवाल ने एक टीचर से उसकी नौकरी से संबंधित आदेश निकालने के लिए रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद परिवादी ने जयपुर ACB में शिकायत की थी। जिसे जांच के लिए धौलपुर एसीबी भेजा गया था। सत्यापान के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए ADEEO को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
परिवादी ने बताया कि वह जयपुर में थर्ड ग्रेड टीचर की नौकरी करता था। वह कोर्ट के आदेश पर भरतपुर आ गया। DO रामेश्वर दयाल बंसल ने 28 अगस्त 2022 को एक उसकी नौकरी से संबंधित एक लेटर निकाला, जिसमें टीचर को उसका प्रोविजनल पीरियड दोबारा सर्व करने के लिए कहा गया था। वह आदेश दोबारा 10 मई 2023 को निकाला गया। इसके बाद थर्ड ग्रेड टीचर दोनों आदेश लेकर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां उसने ADEEO को दोनों ऑर्डर दिखाए।
विज्ञापन
ADEO ने कहा कि वह संशोधित आदेश निकाल देगा, लेकिन इसके लिए उसे 8 हजार रुपये चाहिए। कार्यालय की कुर्सी खराब हो गई है, जो रुपये दोगे उससे नई कुर्सी लानी है। जिसके बाद परिवादी ने जयपुर ACB में शिकायत दर्ज कराई। 19 मई को शिकायत धौलपुर ACB पहुंची। जिसके बाद परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया गया। बुधवार को धौलपुर ACB ने ADEEO को 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन