फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB caught ADEEO of Education Department taking bribe of 8 thousand in Bharatpur

Rajasthan: भरतपुर में ACB ने 8 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के ADEEO को पकड़ा, आदेश निकालने मांगी थी घूस

Wed, 24 May 2023 06:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 May 2023 06:14 PM IST
सार

धौलपुर ACB ने शिक्षा विभाग के ADEEO को 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक शिक्षक से आठ हजार रुपये की घूस मांगी थी, जिसके बाद की गई शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
ACB caught ADEEO of Education Department taking bribe of 8 thousand in Bharatpur
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले में बुधवार को ACB ने प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते  एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एलिमेंट्री एज्युकेशन ऑफिसर (ADEEO) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील अग्रवाल ने एक टीचर से उसकी नौकरी से संबंधित आदेश निकालने के लिए रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद परिवादी ने जयपुर ACB में शिकायत की थी। जिसे जांच के लिए धौलपुर एसीबी भेजा गया था। सत्यापान के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए  ADEEO को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


परिवादी ने बताया कि वह जयपुर में थर्ड ग्रेड टीचर की नौकरी करता था। वह कोर्ट के आदेश पर भरतपुर आ गया। DO रामेश्वर दयाल बंसल ने 28 अगस्त 2022 को एक उसकी नौकरी से संबंधित एक लेटर निकाला, जिसमें टीचर को उसका प्रोविजनल पीरियड दोबारा सर्व करने के लिए कहा गया था। वह आदेश दोबारा 10 मई 2023 को निकाला गया। इसके बाद थर्ड ग्रेड टीचर दोनों आदेश लेकर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां उसने ADEEO को दोनों ऑर्डर दिखाए।
विज्ञापन


ADEO ने कहा कि वह संशोधित आदेश निकाल देगा, लेकिन इसके लिए  उसे 8 हजार रुपये चाहिए। कार्यालय की कुर्सी खराब हो गई है, जो रुपये दोगे उससे नई कुर्सी लानी है। जिसके बाद परिवादी ने जयपुर ACB में शिकायत दर्ज कराई।  19 मई को शिकायत धौलपुर ACB पहुंची। जिसके बाद परिवादी की शिकायत का सत्यापन करवाया गया। बुधवार को धौलपुर ACB ने ADEEO को 8 हजार की रिश्वत लेते  गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed