{"_id":"640b5be5428f42ba440e4c23","slug":"acb-arrested-keshoraipatan-market-secretary-in-bundi-taking-bribe-of-25-thousand-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एसीबी ने मंडी सचिव को 25 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, टीम ने घर पर भी मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एसीबी ने मंडी सचिव को 25 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, टीम ने घर पर भी मारा छापा
Fri, 10 Mar 2023 10:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:03 PM IST
सार
परिवादी की शिकायत पर एसीबी की टीम ने बूंदी जिले की केशोरायपाटन कृषि उपज मंडी के सचिव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्वत नहीं देने पर एफपीओ का लाइसेंस नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बूंदी इकाई टीम ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी केशोरायपाटन के सचिव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी सचिन नरेंद्र कुमार सोनी परिवादी से 25 हजार रुपये की घूस ले रहा था, इस दौरान एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नरेंद्र सोनी के घर और अन्य ठिकानों पर भी एसीबी की टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की बूंदी इकाई को एक परिवादी ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि एफपीओ के लिए माल खरीदने का लाइसेंस जारी करने के लिए केशोरायपाटन कृषि उपज मंडी के सचिव नरेंद्र कुमार सोनी 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। रिश्वत नहीं देने पर लाइसेंस नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
शिकायत पर एसीबी कोटा पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव के सुपरविजन और एसीबी बूंदी इकाई के उप अधीक्षक ज्ञानचंद के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसके बाद शुक्रवार को टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र कुमार सोनी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके घर और अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा गया है। एसीबी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।