फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB arrested Keshoraipatan market secretary in Bundi taking bribe of 25 thousand

Rajasthan: एसीबी ने मंडी सचिव को 25 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, टीम ने घर पर भी मारा छापा

Fri, 10 Mar 2023 10:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 Mar 2023 10:03 PM IST
सार

परिवादी की शिकायत पर एसीबी की टीम ने बूंदी जिले की केशोरायपाटन कृषि उपज मंडी के सचिव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी रिश्वत नहीं देने पर एफपीओ का लाइसेंस नहीं दे रहा था।

विज्ञापन
ACB arrested Keshoraipatan market secretary in Bundi taking bribe of 25 thousand
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बूंदी इकाई टीम ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी केशोरायपाटन के सचिव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी सचिन नरेंद्र कुमार सोनी परिवादी से 25 हजार रुपये की घूस ले रहा था, इस दौरान एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नरेंद्र सोनी के घर और अन्य ठिकानों पर भी एसीबी की टीम ने दबिश दी। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की बूंदी इकाई को एक परिवादी ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि  एफपीओ के लिए माल खरीदने का लाइसेंस जारी करने के लिए केशोरायपाटन कृषि उपज मंडी के सचिव नरेंद्र कुमार सोनी 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। रिश्वत नहीं देने पर लाइसेंस नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


शिकायत पर एसीबी कोटा पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव के सुपरविजन और एसीबी बूंदी इकाई के उप अधीक्षक ज्ञानचंद के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसके बाद शुक्रवार को टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र कुमार सोनी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके घर और अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा गया है। एसीबी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed