{"_id":"664b8fa0228103f3e70ba767","slug":"abu-road-no-clue-found-of-missing-passenger-from-aravali-express-even-after-4-days-police-engaged-in-search-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abu Road News: अरावली एक्सप्रेस से लापता यात्री का चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abu Road News: अरावली एक्सप्रेस से लापता यात्री का चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 20 May 2024 11:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 11:30 PM IST
सार
चार दिन पहले श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (अरावली एक्सप्रेस) से लापता हुए एक यात्री का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता यात्री परिवार के साथ रानी रेलवे स्टेशन से बांद्रा जा रहा था। पुलिस यात्री की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड रेलवे पुलिस थाने में 4 दिन पहले श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (अरावली एक्सप्रेस) से परिवार के साथ रानी से बांद्रा के लिए रवाना हुए यात्री के रास्ते में लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच फालना चौकी प्रभारी राजेंद्रसिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज चौहान के अनुसार 17 मई को खागंडी, जिला पाली निवासी मुकेश प्रजापति (32) श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (अरावली एक्सप्रेस) के कोच एस-4 में रानी रेलवे स्टेशन से बान्द्रा जाने के लिए निकला था। यात्रा के दौरान फालना के आसपास मुकेश प्रजापति अपनी पत्नी से टॉयलेट जाने का कहकर गया था और उसके बाद नहीं मिला।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फालना चौकी प्रभारी राजेन्द्रसिंह को जांच सौंपी है। लापता यात्री मुकेश प्रजापति करीब 5 फुट 9 इंच का सांवले रंग का एवं शरीर मध्यम का व्यक्ति है। वह फुल आस्तीन की सफेद रंग की लाल बुटेदार शर्ट व नीले रंग की जींस पहने हुए है और उसने हाथ में सफेद धातु का कड़ा पहन रखा है।
विज्ञापन