{"_id":"64270b6ef2c90a790b037545","slug":"absconding-criminal-arrested-for-kidnapping-constable-and-demanding-extortion-in-jhalawar-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांस्टेबल के अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहा अपराधी गिरफ्तार, दो साथी भी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांस्टेबल के अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहा अपराधी गिरफ्तार, दो साथी भी पकड़े गए
Fri, 31 Mar 2023 10:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:03 PM IST
सार
झालावाड़ की सुनेल थाना पुलिस ने डरा धमका कर रंगदारी मांगने के आरोप में हार्डकोर अपराधी राजू उर्फ राजाराम गुर्जर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ पुलिस ने हार्डकोर अपराधी 35 साल के राजाराम गुर्जर पुत्र रामलाल और उसके दो साथियों सुल्तान गुर्जर पुत्र नन्दलाल (22 साल) और श्यामलाल उर्फ राधेश्याम गुर्जर पुत्र रामगोपाल (30 साल) निवासी नवनलपुरा मौहल्ला थाना सुनेल को गिरफ्तार किया है। हार्डकोर राजाराम गुर्जर थाना सदर में दर्ज कांस्टेबल के अपहरण में भी वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
राजाराम गुर्जर के खिलाफ तूफान सिंह ने दर्ज कराई यह रिपोर्ट
झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि घटना के संबंध में 27 मार्च को पाउखेड़ी निवासी पीड़ित तूफान सिंह (28 साल) ने सुनेल थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि रात 8 बजे वह बाइक से सुनेल से गांव जा रहा था। रास्ते में नवलपुरा मोहल्ला में उसे राजाराम गुर्जर मिला, जो उसे जबरदस्ती अपने घर में ले गया। घर में राजा राम के भाई सुल्तान ने उसके हाथ में 50000 रुपए थमाकर ज़बरदस्ती रुपए गिनवाये, जिसका उन्होंने एक वीडियो बना लिया। वीडियो बनाकर आरोपियों ने उसकी बाइक और मोबाइल छीन लिया। वीडियो की धमकी देकर कहा 20 हजार देकर बाइक और मोबाइल लाल गांव निवासी श्यामलाल से ले लेना। लाल गांव में मिले श्याम लाल गुर्जर ने बाइक के साथ मोबाइल नहीं दिया, तो उसने पैसे देने से मना कर कर दिया। श्याम लाल मोबाइल लेकर आने की कहकर निकला, कुछ देर में यह लोग बाइक से आये और उसके साथ मारपीट कर पैसे ले लिए।
विज्ञापन
स्टांप में 6.6 लाख रुपए उधार लेना लिखवाया था
इसके बाद राजू ने तहसील से उसके नाम से स्टाम्प खरीद कर हस्ताक्षर करवाकर और उसे फोटो कॉपी देकर भेज दिया। स्टांप में 6.6 लाख रुपए उधार लेना लिखवाया था। इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी तोमर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी चिरंजीलाल मीणा,सीओ सुनील कुमार के सुपरविजन और एसएचओ रमेश चंद मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने घटना में शामिल हार्डकोर अपराधी और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन