फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   About 200 people became sick due to food poisoning in village of Karauli district

Karauli: मृत्युभोज में खाना खाने से 200 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, गांव पहुंची चिकित्सा विभाग की टीम

Wed, 15 Jun 2022 08:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 15 Jun 2022 08:15 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि मृत्युभोज में दही बड़ा खाने से सभी की तबीयत बिगड़ी है। वहीं अधिक गंभीर मरीजों को टोडाभीम अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
About 200 people became sick due to food poisoning in village of Karauli district
करौली में 200 लोग बीमार - फोटो : Social Media

विस्तार

करौली जिले के ग्राम पंचायत सांकरवाड़ा में करीब 200 लोगों फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। सोमवार को गांव में मृत्युभोज में खाना खाने के बाद ग्रामीणों को पेट दर्द और उल्टी होने लगी। जिसके बाद बीमारों का मंगलवार देर रात तक चिकित्सालय में आना जारी रहा। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गांव में ही एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत होने पर सोमवार को मृत्युभोज का कार्यक्रम था। दोपहर करीब चार बजे सभी लोग खाना खाने के लिए गए थे। ऐसे में खाना खाने के बाद ग्रामीणों को रात करीब 10 बजे उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। जिसके बाद लोग एक-एक करके कस्बे के चिकित्सालय पहुंचने लगे। सूचना मिलने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमर सिंह मीना ने गांव सांकरवाड़ा में डॉ. ताराचंद के नेतृत्व में टीम को भेजा। जहां सभी महिला और पुरुष और बच्चों का प्राथमिक इलाज किया गया।

विज्ञापन


चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि ज्यादा सीरियस लोगों को टोडाभीम अस्पताल में रेफर किया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि 150 से 200 के करीब ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। मृत्युभोज में प्रथम दृष्टया दही-बड़े का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed