फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Abhinav Bindra said, women wrestling players should get active safeguard

Jaipur: पहलवानों को मिला अभिनव बिंद्रा का समर्थन, बोले- महिला कुश्ती खिलाड़ियों को मिलना चाहिए एक्टिव सेफगार्ड

Fri, 20 Jan 2023 01:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Jan 2023 01:15 PM IST
सार

जयपुर दौरे पर आए ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में उतरते हुए उनकी मानसिक और शारीरिक रूप से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Abhinav Bindra said, women wrestling players should get active safeguard
ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रायफल स्पर्धा में भारत के प्रमुख निशानेबाज़ और ओलंपिक गोल्ड विनर अभिनव बिंद्रा ने कहा कि महिला कुश्ती खिलाड़ियों के शोषण की जो खबर आई है, वह बेहद डिस्टर्बिंग (विचलित करने वाली) है। मुझे यकीन है कि इसकी पूरी जांच की जाएगी, क्योंकि इसकी गहराई तक जाना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन


हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे खिलाड़ियों को एक सुरक्षित वातावरण मिले और मुझे लगता है कि इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों को एक्टिव सेफगार्ड मिलना चाहिए। मानसिक और शारीरिक तौर पर सुरक्षित माहौल में वो प्रैक्टिस कर सकें और खेल सकें यह सुनिश्चित होना चाहिए। एसएमएस मेडिकल कॉलेज में व्याख्यान देने के सिलसिले में जयपुर आए अभिनव बिंद्रा ने यह बात कही।
विज्ञापन


महिला पहलवानों ने दिल्ली में खोल रखा है मोर्चा
भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष के खिलाफ महिला पहलवानों ने जहां एक ओर मोर्चा खोलते हुए दिल्ली में धरना और आंदोलन छेड़ दिया है। कई बड़े खिलाड़ियों समेत राज नेताओं ने भी मामले पर अपने बयान दिए हैं। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत में महिला पहलवान विनेश फोगाट कई बार भावुक हुईं और उनकी आंखों से आंसू भी छलक चुके हैं। पहलवान और कुश्ती खिलाड़ी बृजभूषण शरण सिंह के सिर्फ इस्तीफे ही नहीं से कुश्ती महासंघ को ही खत्म करने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती महासंघ अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग पर अड़े
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीती रात दिल्ली में पहलवानों और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी बात को गंभीरता से सुनकर कहा कि खिलाड़ियों को बृजभूषण सिंह के जवाब का इंतज़ार करना चाहिए। उन्होंने कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है, लेकिन पहलवान बृजभूषण के तुरंत इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। शुक्रवार को फिर खेल मंत्री और पहलवानों के बीच वार्ता प्रस्तावित बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed