फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   AAP workers gherao BJP headquarters in Jaipur Rajasthan in-charge Vinay Mishra

Rajasthan: आप प्रभारी विनय मिश्रा बोले- भाजपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे, इस रिश्ते को हम क्या कहें

Sun, 12 Feb 2023 08:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 Feb 2023 08:36 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी नेताओं ने रविवार को अदाणी मामले में अपने जयपुर प्रदेश कार्यालय से बीजेपी मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन निकालने के लिए जैसे ही कूच किया, उन्हें पुलिस की लाठियों का शिकार होना पड़ा।

विज्ञापन
AAP workers gherao BJP headquarters in Jaipur Rajasthan in-charge Vinay Mishra
आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी, राजस्थान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्ति विशेष अदाणी जैसे बिजनेसमैन को ही फायदा पहुंचाने और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने मित्र को लाभ पहुंचाकर देश में महा घोटाला करने के आरोप लगाए। प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने जयपुर में भाजपा कार्यालय पर अदाणी के खिलाफ नारेबाजी के लिए कूच किया तो पुलिस ने लाठियों से कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। बड़ी संख्या में बस भरकर आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां हुईं।

विज्ञापन




अदाणी, मोदी और कांग्रेस तीनों की मिलीभगत का जवाब जनता  चुनाव में देगी
प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा-  राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पुलिस से बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने पर आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को कार्यालय में ही घेर लिया। साथ ही पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर प्रभारी के साथ अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के मोदी-अदाणी भाई-भाई के विरोध प्रदर्शन में वर्तमान कांग्रेस सरकार को दर्द क्यों हो रहा है?  इससे तो आम जनता साफ समझ चुकी है कि अडाणी भाजपा और कांग्रेस, यह सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं और केवल जनता को लूटने का काम करते आए हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी इस तरह का महा घोटाला बर्दाश्त नहीं करेगी। चाहे उसके लिए उसे कई दिनों तक कई महीनों तक प्रदर्शन ही क्यों न करना पड़े। अदाणी, मोदी और कांग्रेस तीनों की मिलीभगत का जवाब जनता राजस्थान विधानसभा 2023 के चुनाव में देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed