फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   AAP in-charge Vinay Mishra said that BJP and Congress carried out the attack

Politics: विनय मिश्रा बोले- अदाणी, भाजपा व कांग्रेस के इशारे पर हुआ लाठीचार्ज, 'आप' के विस्तार से घबराए हैं सब

Mon, 13 Feb 2023 03:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 13 Feb 2023 03:03 PM IST
सार

आप प्रभारी विनय मिश्रा ने लाठीचार्ज के बाद आरोप लगाते हुए कहा कि अदाणी, भाजपा व कांग्रेस के इशारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराया गया। राजस्थान में आम आदमी पार्टी के विस्तार से सभी घबराए हैं।

विज्ञापन
AAP in-charge Vinay Mishra said that BJP and Congress carried out the attack
आप प्रभारी विनय मिश्रा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आप प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है, इस प्रकार के लाठीचार्ज से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी के विस्तार से गहलोत सरकार और भाजपा दोनों डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और अडानी की मित्रता के साथ किए गए महा घोटाले के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने से पूर्व ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गए एवं कुछ एक कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर फैक्चर हो गए हैं। फिर हम डरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी राजस्थान द्वारा मोदी और अडानी की मित्रता के साथ किए गए महा घोटाले के विरोध एवं भाजपा कार्यालय के घेराव कर प्रदर्शन करने से पूर्व ही आम आदमी पार्टी के विस्तार से डरी हुई गहलोत सरकार की पुलिस ने बीजेपी के इशारे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया, जिससे सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गए एवं कुछ एक कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर फैक्चर हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल रहा था। पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता ने किसी भी प्रकार का कोई भी उपद्रव नहीं किया। इसके बावजूद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उनका आरोप है कि ये सब अदाणी, कांग्रेस और भाजपा से मिले निर्देशों का नतीजा है। पुलिस ने इनके आदेशों की पालना करते हुए मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा हम पहले भी इस तरह की बर्बरता झेल चुके हैं। आम आदमी पार्टी आंदोलन से ही तो निकल कर बनी है। हम इस प्रकार के लाठीचार्ज से डरने वाले नहीं हैं। जिन कार्यकर्ताओं के चोटें आई हैं, मीडिया के साथ उन सभी की आवाज उठाएंगे और देश में होने जा रहे महाघोटाले के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed