फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A youth riding a bike died in a collision with a vehicle in November.

Hanumangarh News: नवंबर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई थी मौत, अब दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 10 Feb 2024 08:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Feb 2024 08:40 PM IST
सार

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घालय हुए बाइक सवार युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा पिछले साल नवंबर माह में हुआ था। इस संबंध में अब कोर्ट के आदेश पर गोलूवाला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
A youth riding a bike died in a collision with a vehicle in November.
वाहन दुर्घटना के मामले में दर्ज हुआ मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के अनुसार सतपाल पुत्र सहीराम मेघवाल निवासी वार्ड 1, पीलीबंगा मार्ग के पास, अयालकी ने बताया कि उसका पुत्र कालूराम (30) गोलूवाला में एक फर्नीचर की दुकान पर फर्नीचर बनाने का काम करता था। कालूराम के परिवार में उसकी पत्नी अनीशा और दो नाबालिग बच्चियां प्रेरणा व पूजा हैं। 6 नवंबर 2023 को कालूराम अपने साथ काम करने वाले गिरधारी की नई मोटर साइकिल लेकर गोलूवाला से अपने घर अयालकी जाने के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


14 नवंबर 2023 को हुई मौत
रास्ते में करीब 9.30 बजे अयालकी के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे कालूराम गंभीर घायल हो गया। कालूराम का इलाज गोलूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करवाया गया। स्थिति अधिक गंभीर होने के कारण उसे हनुमानगढ़ के राजकीय जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने वहां से उसे जनसेवा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां चिरंजीवी योजना के अन्तर्गत कालूराम का इलाज किया गया। जहां 14 नवंबर 2023 को कालूराम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed